WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग में आज दो मैच हैं, पहला मुकाबला मुंबई और यूपी के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच होगा। दोनों टीमों को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए यह मुकाबला जीतना होगा। ऐसे में यह मुकाबला जबरदस्त होने की पूरी उम्मीद है।
RCB ने जीता एक मैच
अब तक खेले गए 6 मैचों में से स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCB ने केवल एक मैच जीता है। बेंगलुरु 6 मैचों में एक जीत के बाद 2 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है। ऐसे में अगर वह आज का मैच जीतती है तो उसकी प्लेऑफ में पहुंचने के चांस रहेंगे। लेकिन अगर बेंगलुरु हारती है तो फिर उस पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा हो जाएगा।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘दोनों बार दबाव…’, शानदार जीत के बाद पहले मैच के कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया ये बयान
गुजरात ने जीते दो मैच
गुजरात की हालत भी ज्यादा अच्छी नहीं है। गुजरात ने अब तक अपने 6 में से 2 मुकाबले जीते हैं। ऐसे में प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए गुजरात को भी यह मैच जीतना जरुरी है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
गुजरात जायंट्स
स्नेह राणा (कप्तान), एश्ले गार्डनर, हरलीन देओल, दयालन हेमलता, सोफिया डंकली, लौरा वोल्वार्ट, सुष्मा वर्मा (विकेटकीपर), किम गार्थ, तनुजा कंवर, मानसी जोशी और अश्विनी कुमारी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, रिचा घोष (विकेटकीपर), एलिस पेरी, हीथर नाइट, दिशा कसत, मीगन शट, श्रेयांका पाटिल, सोभना आशा, रेणुका सिंह और कनिका आहूजा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त