WPL 2023 Final, MI vs DC: मुंबई में खेला जा रहा वुमेंस प्रीमियर लीग अब अपने अंतिम मोड़ पर पहुंच गया है और आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें तैयार है। इस महामुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा इसके विजेता को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।
इस मुकाबले में एक तरफ मेग लैनिंग की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स है वहीं दूसरी तरफ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस।ये मैच ऐतिहासिक होने वाला है और इसे जो भी टीम जीतेगी वह इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से लिख देगी। विजेता वुमेंस प्रीमियर लीग की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली पहली टीम बन जाएगी।
और पढ़िए – ODI World Cup 2023 के लिए टीम इंडिया करेगी धाकड़ तैयारी, आईपीएल के बाद यह होगा भारत का शेड्यूल
मुंबई या फिर दिल्ली कौन जीतेगा फाइनल मैच?
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा के मुताबिक मुंबई इंडियंस के पास बल्लेबाजी में ज्यादा गहराई है और उनकी टीम खिलाड़ियों के हिसाब से ज्यादा मजबूत है। इसीलिए हरमनप्रीत कौर की टीम विजयी हो सकती है।
जियो सिनेमा का आकाशवाणी शो पर आकाश चोपड़ा ने कहा ‘दिल्ली मेरे दिल के बहुत करीब है लेकिन मुंबई की टीम बेहतर दिख रही है। अगर मैं वुमन टू वुमन मार्किंग करता हूं तो वे (MI) थोड़ी मजबूत दिखती हैं। मुझे लगता है कि मुंबई ट्रॉफी उठाएगी।’ इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि अगर मैच तेज गेंदबाजों के अनुकूल सतह पर खेला जाता है तो दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी चुनौती पेश कर सकती है।
टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों का शानदार प्रदर्शन
मुंबई ने WPL में 9 मैच खेले हैं और उन्हें 7 मुकाबलों में जीत मिली है। 2 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।टीम के लिए सबसे ज्यादा रन हेली मैथ्यूज ने बनाए हैं। वह 9 मैच में 32.25 की औसत से 258 रन बना चुकी हैं। उनका स्ट्राइक रेट 127.09 का रहा है।
और पढ़िए – IPL 2023: आईपीएल 2023 से पहले Virat Kohli ने बनवाया नया टैटू, आरसीबी ने शेयर किया फोटो
वहीं दिल्ली ने अब तक 8 मैच खेले हैं। 6 मुकाबलों में टीम को जीत मिली है। 2 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।टीम की कप्तान मेग लैनिंग का प्रदर्शन कमाल का रहा है। वह 8 मुकाबले में 51.00 की शानदार औसत से 310 रन बना चुकी हैं। उनका स्ट्राइक रेट 141.55 का रहा है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
34 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines