नई दिल्ली: यूं तो अभी महिला प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत ही हुई है, लेकिन इसमें ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी का वो नजारा सामने आ रहा है जिससे एक के बाद एक रिकॉर्ड ध्वस्त होते जा रहे हैं। शनिवार को जहां ओपनिंग मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की टीम मुंबई इंडियंस ने वुमन टी-20 क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर (207 रन) बनाया तो वहीं दूसरे ही दिन रविवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश कर दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के खिलाफ दोपहर को खेले गए मुकाबले में कैपिटल्स की ओपनर और कप्तान मेग लैनिंग के साथ ही शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 162 रन ठोक डाले। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
और पढ़िए – WPL 2023: Delhi Capitals ने रचा इतिहास, बन गई ऐसा करने वाली दुनिया की नंबर 2 टीम
पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की छठी बड़ी साझेदारी
अपने पहले और डब्ल्यूपीएल के दूसरे ही मैच में मेग लैनिंग और शेफाली का नाम क्रिकेट इतिहास में दर्ज हो गया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर वुमंस टी-20 क्रिकेट (लीग) में छठी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। इस मामले में उन्होंने राचेल प्रीस्ट और हीदर नाइट का रिकॉर्ड तोड़ा। दोनों बल्लेबाजों ने वुमंस क्रिकेट सुपर लीग 2017 में वेस्टर्न स्टॉर्म की ओर से खेलते हुए यॉर्कशायर डायमंड के खिलाफ नाबाद 161 रनों की पारी खेली थी।
एलिसे पेरी और ऐलिसा हीली के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
वैसे वुमंस टी-20 क्रिकेट में पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड एलिसे पेरी और ऐलिसा हीली के नाम दर्ज है। उन्होंने WBBL 2019 में सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेलते हुए मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ 199 रन की नाबाद पारी का रिकॉर्ड बनाया था। ये रिकॉर्ड अब तक नहीं टूट सका है, लेकिन जिस तरह से WPL में रनों की बारिश हो रही है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि ये रिकॉर्ड अब दूर नहीं।
और पढ़िए – WPL 2023: वाह क्या सिक्स है…Shafali Verma ने ठोका Kohli जैसा शानदार छक्का…देखकर दिल हार बैठेंगे आप
https://twitter.com/DelhiCapitals/status/1632346030539948033?cxt=HHwWgoDSzZ6EoactAAAA
https://twitter.com/DelhiCapitals/status/1632339011758063617?cxt=HHwWgoDQzdjrnactAAAA
लैनिंग ने 72, शेफाली ने जड़े 84 रन
लैनिंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 14 चौके ठोक कुल 72 रन जड़े तो वहीं शेफाली वर्मा ने 45 गेंदों में 10 चौके-4 छक्के ठोक 84 रन कूट डाले। इसी के साथ तीसरे नंबर पर उतरीं मैरिजेन कैप ने भी धमाल मचाया। उन्होंने 17 गेंदों में 3 चौके-3 छक्के ठोक नाबाद 39 रन जड़े। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने 15 गेंदों में 22 रन की नाबाद पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजों की शानदार पारी के चलते टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 223 रन का बड़ा स्कोर बनाया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
51 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines