WPL 2023: वाह क्या सिक्स है...Shafali Verma ने ठोका Kohli जैसा शानदार छक्का...देखकर दिल हार बैठेंगे आप

WPL 2023 Dc vs RCB live Shafali Verma hit a brilliant six like Virat Kohli

WPL 2023 Dc vs RCB live Shafali Verma hit a brilliant six like Virat Kohli

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग 2023 यानी WPL के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए शैफाली वर्मा ने कमाल कर दिया। उन्होंने पारी का आगाज करते हुए ताबड़तोड़ पारी का नजारा पेश किया और महज 31 गेंद में फिफ्टी जमा दी। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के कूटे। शैफाली वर्मा ने अपनी इस तूफानी पारी में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की तरह एक बॉलर के सिर के ऊपर से शानदार छक्का लगाया।

विज्ञापन

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से पारी का 9वां ओवर Asha Shobana लेकर आई थीं। इस ओवर की पहली गेंद पर शैफाली ने दो कदम निकालकर बॉलर के सिर के ऊपर से शानदार छक्का लगाया। फिर अगली ही गेंद पर चौका बटोरा। इसके बाद इस ओवर की अंतिम गेंद पर भी शैफाली ने मिड विकेट एरिया में तूफानी छक्का ठोक दिया।

विज्ञापन

शैफाली वर्मा ने 84 रन बनाकर नाबाद हैं

अगर मैच की बात करें तो दिल्ली की टीम ने 14 ओवर का खेल होने तक 153 रन बना लिए हैं। सलामी जोड़ी के तौर पर मैग लेनिंग 64 जबकि शैफाली वर्मा 84 रन बनाकर नाबाद हैं। दिल्ली की टीम एक बड़े टोटल की तरफ तेजी से बढ़ रही है। शैफाली 44 गेंद में 84 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के अब तक लगाए हैं।

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, दिशा कासत, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (wk), कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), मारिजान कप्प, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ