विश्व कप विनिंग कोच ने बनाया टीम इंडिया के खिलाड़ियों की फिटनेस का मजाक? सरपंच साहब के साथ खेल रहे 18 ‘विराट कोहली’! 

Team India: पैडी अप्टन ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस का मजाक बनाया है। उनका मानना है कि टीम इंडिया में सिर्फ विराट कोहली ही हैं, जो बाकी खेलों के खिलाड़ियों की फिटनेस लेवल को मैच कर सकते हैं।

Team India

Team India

Team India: विश्व कप 2011 में टीम इंडिया के मेंटल स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच रहे पैडी अप्टन ने लंबे समय तक क्रिकेट टीमों के साथ काम किया है। क्रिकेट टीमों के फिटनेस लेवल को ऊपर लेकर जाने में पैडी का बहुत बड़ा रोल रहा है। हालांकि अब अप्टन ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस का मजाक बनाया है। उनका मानना है कि टीम इंडिया में सिर्फ विराट कोहली ही हैं, जो बाकी खेलों के खिलाड़ियों की फिटनेस लेवल को मैच कर सकते हैं। 

विज्ञापन

पैडी अप्टन ने किया बड़ा खुलासा 

बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप 2025 खेला जा रहा है। जहां पर टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन किया है। लीग स्टेज में लगातार तीनों मैच जीतकर सुपर 4 में एंट्री कर ली है। भारतीय हॉकी टीम के मेंटल स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच के रूप में पैडी अप्टन काम कर रहे हैं। क्रिकेट और हॉकी टीम के फिटनेस को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए पैडी ने इंडिया टुडे से कहा, ‘आप दो टीमों की तुलना भी नहीं कर सकते, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम को हॉकी टीम के साथ एक आधी ट्रेनिंग सेशन में ले आइए, और मुझे लगता है कि आप देखेंगे कि पूरी क्रिकेट टीम जमीन पर लेटी रहेगी। सिर्फ विराट कोहली ही पूरे ट्रेनिंग सेशन में टिक पाएंगे। हॉकी टीम में 18 विराट कोहली जैसी फिटनेस वाले खिलाड़ी हैं।’ 

विज्ञापन

हाल के समय में बढ़ा है टीम इंडिया के फिटनेस का लेवल 

जब विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान बने, उसके बाद से ही फिटनेस लेवल बेहतर हो रहा है। हाल के समय में उसको और अच्छा करने के लिए बीसीसीआई ने नए टेस्ट की एंट्री कराई है। जिसके कारण ही पिछले कुछ समय में क्रिकेट टीम मैदान पर ज्यादा फिट नजर आ रही है। हालांकि फुटबॉल और हॉकी के लेवल की फिटनेस हासिल करने में क्रिकेट टीम को काफी समय लगेगा। हॉकी टीम जहां एशिया कप खेल रही हैं, तो वहीं क्रिकेट टीम 10 सितंबर से एशिया कप में उतरने वाली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ