MS Dhoni का खास बना रोहित शर्मा की कप्तानी का फैन, हिटमैन को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान 

Rohit Sharma: कप्तानी को लेकर महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बीच चर्चा होती रहती है। धोनी ने 3 तो वहीं रोहित ने 2 आईसीसी ट्रॉफी बतौर कप्तान जीती हैं। अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले खिलाड़ी ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Khaleel Ahmed

Khaleel Ahmed

Rohit Sharma: भारतीय टीम के वनडे कप्तान रोहित शर्मा का करियर अब अंत की तरफ बढ़ रहा है। हिटमैन टेस्ट और टी20आई फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। जिसके कारण ही अब वो सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हुए नजर आएंगे। कप्तानी को लेकर महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बीच चर्चा होती रहती है। धोनी ने 3 तो वहीं रोहित ने 2 आईसीसी ट्रॉफी बतौर कप्तान जीती हैं। अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले खिलाड़ी ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

विज्ञापन

रोहित शर्मा की कप्तानी पर बोले खलील अहमद 

आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने वाले खलील अहमद ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। खलील ने टीम इंडिया के लिए जितने मुकाबले खेले हैं, उसमें ज्यादातर रोहित ही कप्तान रहे हैं। हिटमैन की तारीफ करते हुए खलील ने रेव स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘यह 2018-19 की बात है जब मैंने एशिया कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में शुरुआत की थी। उन्होंने मुझे बहुत आत्मविश्वास दिया, उनसे जूनियर होने के बावजूद, उन्होंने मुझे इस बात का एहसास दिलाया कि मुझमें कुछ खास है। इतने सफल क्रिकेटर ने मुझसे बात करने के लिए समय निकाला और मुझे प्रेरित किया, जिससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा। मैंने ऐसा इंसान, ऐसा कप्तान पहले कभी नहीं देखा।’  

विज्ञापन

हिटमैन के रिटायरमेंट की खबरों पर बोले खलील 

इंटरनेशनल क्रिकेट से रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर बोलते हुए खलील अहमद ने कहा, ‘मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट की भलाई के लिए अगले 10 साल तक खेलना चाहिए और यह मेरी निजी भावना है। जब 2019 में, हम राजकोट में बांग्लादेश के खिलाफ एक श्रृंखला खेल रहे थे, एक बार मेरा दिन अच्छा नहीं रहा और मुझे केवल एक विकेट मिला, तो वह मेरे पास आए और ड्रेसिंग रूम में मुझसे व्यक्तिगत रूप से बात की। टीम स्टेडियम से निकल रही थी और वह मेरे साथ एक-एक करके रुके और मुझे बताया कि मुझे कैसा होना चाहिए।’ 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ