Mohammad rizwans reaction on welcome in hyderabad: भारत में शानदार स्वागत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। हैदराबाद में हुए शानदार स्वागत के बाद पाक खिलाड़ी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। भारतीय मेहमाननवाजी से अभिभूत खिलाड़ी इस बारे में पोस्ट अपलोड कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिक्र हो रहा है पाकिस्तानी विकेटकीपर और बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का।
यह भी पढ़ें-MP में पोता-पोती और दादी की मौत, 3 लोगों की हालत नाजुक…फूड पॉइजनिंग की आशंका
जिनकी बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। मोहम्मद रिजवान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वार्मअप मैच में अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली। 94 गेंदों पर 103 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए, लेकिन पाक टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।
2016 में भारत आई थी पाक टीम
शानदार पारी खेलने के बाद मोहम्मद रिजवान ने कहा कि भारत में हमारा शानदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट में लोगों ने हमें वैसे ही प्यार दिया, जैसा लाहौर, कराची और पेशावर में पाकिस्तानियों से मिलता है। बता दें कि सात साल बाद भारत के दौरे पर पाक टीम पहुंची है। इससे पहले पाक टीम ने 2016 में भारत का दौरा किया था। मौका था टी20 वर्ल्ड कप का। पाक टीम बुधवार को शाम 8 बजे के आसपास एयरपोर्ट पर पहुंची थी। भारतीय लोग, जो पाक टीम के फैंस हैं, बड़ी तादाद में खिलाड़ियों की झलक पाने को बेताब दिखे।
बाबर आजम भी कर चुके हैं तारीफ
पाक खिलाड़ी शाहीन शाह अफरीदी भी अपने स्वागत से खुश नजर आए। स्वागत की उन्होंने जमकर तारीफ की। सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर कहा कि हमारा यहां पर शानदार स्वागत हुआ है। पाक के कप्तान बाबर आजम और दूसरे खिलाड़ी भी अपनी मेहमाननवाजी को लेकर भारतीयों की जमकर तारीफ कर चुके हैं। पाक को हैदराबाद में दो मुकाबले खेलने हैं। जिसको लेकर खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
4 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
5 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines