World Cup 2023 Warm up Matches Live Streaming Details: भारत में वनडे वर्ल्ड कप का मेला सज गया है। दुनियाभर की ज्यादातर टीमें भारत पहुंच चुकी हैं। वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी, लेकिन इससे पहले तैयारियों के लिए वार्मअप मैच खेले जाएंगे। इसका आगाज शुक्रवार को तीन मैचों के साथ होगा। 29 सितंबर को जहां एक ओर पाकिस्तान की टीम हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी, तो वहीं श्रीलंका की टीम गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश से मुकाबला करेगी।
इसी दिन अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला होगा। फैंस के मन में सवाल है कि आखिर इन मुकाबलों को टीवी और मोबाइल पर कैसे देखा जा सकेगा। आइए जानते हैं कि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है…
वर्ल्ड कप के वार्मअप मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर स्टार स्पोर्ट्स की प्रोफाइल तस्वीर के अनुसार, भारत-इंग्लैंड वार्म-अप मैच डिज्नी + हॉटस्टार पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं टीवी पर इन मैचों को एंजॉय करने के लिए स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों को देखा जा सकेगा।
कब होगा भारत का मुकाबला?
वार्मअप मैच 29-30 सितंबर और 2-3 अक्टूबर को खेले जाएंगे। हर टीम 2-2 मैच खेलेगी। भारतीय टीम अपना पहला वार्मअप मैच गुवाहाटी में इंग्लैंड के खिलाफ 30 सितंबर को खेलेगी। जबकि टीम इंडिया का दूसरा वार्मअप मैच 3 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा। ये मुकाबला भी गुवाहाटी में ही खेला जाएगा। भारतीय टीम गुरुवार को गुवाहाटी पहुंच गई है। टीम इंडिया शुक्रवार को अभ्यास करेगी।
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, वनडे में 155 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को मिला मौका
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
59 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
1 hr agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
1 hr agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
2 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
10 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
12 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
13 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines