---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

World Cup 2023: विराट कोहली और मोहम्मद शमी का जलवा, टीम इंडिया हर जगह बनी नंबर 1

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 10 जीत के साथ टीम इंडिया फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

---विज्ञापन---

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया लगातार 10 जीत के साथ फाइनल में पहुंच गई है। अब टीम इंडिया विश्व विजेता बनने से मज एक कदम दूर है। भारत के लिए इस वर्ल्ड कप में बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। जहां बल्लेबाजी में विराट कोहली टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बन गए हैं। वहीं गेंदबाजी में महज छह मैच खेलकर ही मोहम्मद शमी 23 विकेट लेकर टॉप गेंदबाज बन गए हैं।

नंबर 1 ही नंबर 1…

टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में लगातार नंबर 1 ही चल रही है। पॉइंट्स टेबल में पहले टीम नंबर 1 बनी। उसके बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। फिर फाइनल में भी अब पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इसके अलावा गेंदबाजी के मामले में भारत के ही मोहम्मद शमी नंबर 1 हैं। बल्लेबाजी में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर विराट कोहली नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। इस अविश्वस्नीय प्रदर्शन के साथ भारत ने 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेले जाने वाले फाइनल में एंट्री कर ली है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- Chak De India! न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, विश्व विजेता बनने से बस एक कदम दूर

---विज्ञापन---

वर्ल्ड कप 2023 के टॉप 5 बल्लेबाज

  • विराट कोहली- 711 रन (10 मैच)
  • क्विंटन डी कॉक- 591 रन (9 मैच)
  • रचिन रवींद्र- 578 रन (10 मैच)
  • रोहित शर्मा- 550 रन (10 मैच)
  • श्रेयस अय्यर- 526 रन (10 मैच)

वर्ल्ड कप 2023 के टॉप 5 गेंदबाज

  • मोहम्मद शमी- 23 विकेट (6 मैच)
  • एडम जैम्पा- 22 विकेट (9 मैच)
  • दिलशान मधुशंका- 21 विकेट (9 मैच)
  • जसप्रीत बुमराह- 18 विकेट (10 मैच)
  • शाहीन अफरीदी- 18 विकेट (9 मैच)

यह भी पढ़ें:- IND vs NZ: मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, बन गए दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज!

---विज्ञापन---

चौथी बार फाइनल में पहुंचा भारत

भारतीय टीम चौथी बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 1983, 2003 और 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया पहुंची थी। 2023 में अब भारतीय टीम फिर से फाइनल में पहुंची है। पिछले तीन में से दो मौकों पर भारत को जीत भी मिली है। सिर्फ 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। इस बार टीम इंडिया तीसरा विश्व कप खिताब जीतने से महज एक कदम दूर है।

First published on: Nov 15, 2023 11:02 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola