World Cup 2023: भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में जहां अभी तक शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले पांच मुकाबले जीत लिए हैं। वहीं टीम के लिए बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद हार्दिक पांड्या की चोट से टेंशन बढ़ गई थी। पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में भी नहीं उतर पाए थे। अब इसी बीच एक और स्टार ऑलराउंडर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हम बात कर रहे हैं अक्षर पटेल की जो वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम से बाहर हो गए थे। अक्षर शुरुआती वर्ल्ड कप स्क्वॉड में टीम का हिस्सा थे लेकिन बाद में एशिया कप के दौरान उन्हें चोट लगी और उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन स्क्वॉड में शामिल हो गए।
27 गेंदों पर कूट दिए 52 रन
अब अक्षर पटेल पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं। उन्होंने भारत के घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा लिया है। उन्होंने सोमवार को पंजाब के खिलाफ मुकाबले में 27 गेंदों पर 52 रन अपनी टीम गुजरात के लिए बनाए। उन्होंने इस पारी में तीन चौके और चार छक्के जड़े। वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने पूरे चार ओवर फेंके और 30 रन दिए। हालांकि, उनकी टीम गुजरात नहीं जीत पाई लेकिन ऐसे में अटकलें लगना शुरू हो गई हैं कि क्या वर्ल्ड कप 2023 में अब उनकी एंट्री हो पाएगी। खासतौर से तब जब हार्दिक पांड्या चोटिल होकर बाहर हैं।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: सेमीफाइनल की रेस से 5 टीमें बाहर! पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर; क्या है पूरा समीकरण
सोशल मीडिया पर उठे सवाल?
अभी वनडे वर्ल्ड कप 2023 को शुरू हुए करीब 18 दिन ही हुए हैं। अक्षर पटेल को चोट के कारण स्क्वॉड से बाहर किया गया था। अब फैंस सवाल उठा रहे हैं कि क्या अक्षर ने इंजरी में फिफ्टी लगा दी। अगर वह फिट हैं तो वर्ल्ड कप स्क्वॉड के साथ क्यों नहीं हैं। कई यूजर्स ऐसे सवाल सोशल मीडिया पर उठा रहे हैं। इसका हालांकि, कोई जवाब टीम इंडिया के मैनेजमेंट की तरफ से नहीं आया है। लेकिन अक्षर की इस तरह की वापसी से एक बज जरूर क्रिएट हो गया है। अटकलें लगने लगी हैं कि क्या उनकी टीम इंडिया के वर्ल्ड कप स्क्वॉड में फिर से एंट्री हो पाएगी।
हालांकि, वर्ल्ड कप भारत में ही है और अभी कई मुकाबले बाकी हैं। तो अगर आगामी दिनों में कोई ऐलान किया जाता है तो उसमें हैरानी वाली बात नहीं होगी। वर्ल्ड कप से पहले आईसीसी के नियमानुसार टीम को अपना फाइनल स्क्वॉड हर हाल में एक तय डेडलाइन तक देना था। इस कारण अक्षर की जगह अश्विन को ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद टीम में शामिल कर लिया गया था।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: बाबर आजम और शाहीन अफरीदी में लड़ाई? पाकिस्तानी टीम के दो गुट में बंटने पर PCB का बयान
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines