हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Cup 2023 की हार नहीं भूल पा रहे टीम इंडिया के खिलाड़ी, केएल राहुल ने दिया दर्द भरा मैसेज

World Cup 2023 Loss KL Rahul Message: भारतीय टीम की हार को टीम इंडिया के खिलाड़ी नहीं भुला पा रहे हैं। इस पर अब राहुल ने रिएक्ट किया है।

विज्ञापन
World Cup 2023 Team India Loss KL Rahul Two Words Painful Message Fans Reacts

World Cup 2023 Loss KL Rahul Message: भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार का दर्द जहां फैंस के दिल से नहीं निकल पाया है। वहीं भारतीय खिलाड़ी भी इस हार के दर्द को भूल नहीं पाए हैं। टीम के कप्तान रोहित शर्मा, स्टार खिलाड़ी विराट कोहली व केएल राहुल अभी तक सब के सामने नहीं आए हैं। इसी बीच शुक्रवार को टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने पहली बार सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है।

राहुल ने बयां किया दर्द

हालांकि, केएल राहुल ने गुरुवार को अपने एक्स हैंडल पर यह पोस्ट किया था। उन्होंने दो शब्दों में ही अपने इस दर्द को बयां किया था। उन्होंने लिखा था, Still Hurts यानी फाइनल में मिली हार अभी भी दुख पहुंचा रही है। उनके इस पोस्ट पर फैंस भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। फैंस लगातार अपने पसंदीदा खिलाड़ी और पूरी टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए दुख भरे पोस्ट लिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: मिशन 2024 की तैयारी शुरू! टी20 वर्ल्ड के लिए टीम इंडिया के 15 संभावित खिलाड़ी

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 में राहुल का प्रदर्शन

केएल राहुल की बात करें तो उनका प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2023 में अच्छा रहा था। विकेट के पीछे जहां वह 17 शिकार करते सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बने थे। वहीं उनके बल्ले से 11 पारियों में 452 रन निकले थे। उन्होंने इस दौरान दो अर्धशतक और एक शतक लगाया था। उनका वर्ल्ड कप में औसत 75.33 का रहा है।

टी20 सीरीज में नहीं मिली जगह

केएल राहुल को इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में जगह नहीं मिली है। हालांकि, वह पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं। इसी कारण अब सवाल यह है कि जब तैयारी मिशन 2024 की है और जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 होना है। ऐसे में केएल राहुल की उस टीम में जगह बनेगी या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। लेकिन वनडे व टेस्ट में वह टीम का रेगुलर हिस्सा रहेंगे। रोहित शर्मा के बाद वह कप्तानी के भी एक बड़े दावेदार हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:- मिचेल मार्श की बढ़ी मुश्किलें! World Cup ट्रॉफी पर पैर रखने के लिए दर्ज हुई FIR

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola