World Cup 2023 Semifinal Scenario: भारतीय क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड 2023 में लगातार सात मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में अजेय रहते हुए 14 अंकों के साथ टॉप पर आ गई है। वहीं टीम इंडिया इसी के साथ मौजूदा वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में एंट्री करने वाली भी पहली टीम बन गई है। भारत 2011 से 2023 तक लगातार चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंचा है। अब सवाल यह है कि भारतीय टीम के अलावा तीन टीमें कौन सी होंगी जो सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। अगर ऑफिशियली देखें तो सिर्फ बांग्लादेश ही ऐसी टीम है जो सिर्फ बाहर हुई है। लेकिन अगर समीकरण के लिहाज से देखें तो भारत ने इस जीत के साथ श्रीलंका, नीदरलैंड, बांग्लादेश और इंग्लैंड को बाहर कर दिया है।
क्या कहते हैं समीकरण?
अगर मौजूदा समीकरण देखें तो वैसे चार जीत यानी 8 अंक के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल होगा। लेकिन ऐसी ही कुछ 10 अंकों को लेकर भी कहा जा रहा था। शुरुआती समीकरणों के अनुसार माना जा रहा था कि चौथी टीम तक 12 अंक ही मान्य होंगे। लेकिन अब कुछ ऐसा गणित बनने लगा है कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अंत में 10-10 अंकों के साथ ही नेट रनरेट खेल में आ सकती है। वहीं अफगानिस्तान और नीदरलैंड जैसी टीमें भी उलटफेर करने के लिए तैयार बैठी हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के तीन मैच इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से बाकी हैं। चार मैच कंगारू टीम जीत भी चुकी है। वहीं अफगानिस्तान ने अभी तीन मैच खेले हैं और उसे अभी नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के साथ खेलना है। अफगान टीम भी सेमीफाइनल की रेस में बनी है।
यह भी पढ़ें:- Mohammad Shami ने वर्ल्ड कप में कर दिया बड़ा कारनामा, बन गए टीम इंडिया के नंबर 1 गेंदबाज
World Cup 2023 Points Table
सबसे ज्यादा जो आसार हैं सेमीफाइनल के लिए वो हैं पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के। साउथ अफ्रीका 7 में से छह मैच जीत चुकी है। ऐसे में एक भी जीत उसे कंफर्म कर देगी। वहीं पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर को होने वाला मुकाबला अहम होगा। यहां अगर पाकिस्तान हारी तो न्यूजीलैंड का रास्ता साफ हो जाएगा। वरना न्यूजीलैंड को अंतिम मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। पाकिस्तान का काम पूरा नहीं होगा, उसे भी अंतिम मैच में इंग्लैंड को ऐसे हराना होगा कि उसका नेट रनरेट कीवी टीम से अच्छा होगा। अब अगर 8-8 अंकों वाली टीम की बात करें तो इंग्लैंड, श्रीलंका और नीदरलैंड को अपने मैच तो जीतने ही होंगे साथ ही औरों की हार की भी कामना करनी होगी।
भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल का गणित
वहीं पाकिस्तान अगर सेमीफाइनल की चौथी टीम बनी और भारत टॉप पर रहा तो एक बार फिर से 2011 का इतिहास दोहराया जाएगा। साल 2011 में मोहाली के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। जिस तरह बाजी अब पलटने लगी है तो फैंस इस बात की उम्मीद करने लगे हैं कि, क्या भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2023 में फिर से सेमीफाइनल हो पाएगा। लीग स्टेज में दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद में मुकाबला हुआ था जिसमें मेन इन ब्लू ने बाबर की सेना को करारी शिकस्त दी थी। अब फिलहाल देखना होगा कि 12 तारीख को अंतिम लीग मैच तक क्या समीकरण बनते हैं।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
5 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
6 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines