World Cup 2023: टी20 वर्ल्ड 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया अब 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए टीम ने पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेली वहीं अब बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच की सीरीज खेल रही है।
न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के स्टार खिलाडी जैसे विराट कोहली, केएल राहुल और रोहित शर्मा को आराम दिया गया था और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में इन्हें फिर वापस बुला लिया गया। इसे लेकर दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने नाराजगी जताई है और टीम मेनेजमेंट से ये मांग की है कि वर्ल्ड कप से पहले किसी भी खिलाड़ी को आराम नहीं दिया जाना चाहिए।
और पढ़िए – लाइव मैच में हसन अली की मार-कुटाई, भीड़ में घुसकर फैंस से की लड़ाई, देखें Video
अगर आपकों वर्ल्ड कप जीतना है तो कोर को आराम नहीं देना चाहिए- गावस्कर
सुनील गावस्कर के मुताबिक टीम के सीनियर खिलाड़ियों को एक साथ ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट खेलना चाहिए तभी टीम वर्ल्ड कप 2023 के लिए अच्छी तैयारी कर पाएगी।इनसाइड स्पोर्ट के मुताबिक गावस्कर ने कहा है कि ‘ज्यादा और कम बल्लेबाजी का ख्याल अपने हाथ में होता है। लेकिन इस दौरान कोई आराम नहीं होना चाहिए, वो ज्यादा से ज्यादा आपस में बल्लेबाजी करे जो की वर्ल्डकप 2023 के लिहाज से बेहतर होगा।’
और पढ़िए – PAK vs ENG: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को ललकार कर पीटा, रोमांचक मैच में 74 रन से दी शिकस्त
गावस्कर ने टीम प्रबंधन को सलाह दी है कि बल्लेबाजों को लंबे समय तक एक साथ खेलने के लिए ब्रेक दें। दरअसल, दिग्गज बल्लेबाजों के मुताबिक इससे टीम को लंबे समय में फायदा होगा।गावस्कर ने आगे कहा, लिमिटेड ओवरों में, पार्टनरशिप बल्लेबाजी के लिए बल्लेबाजों को एक-दूसरे के फैसले पर विश्वास करने की जरूरत होती है और यह तभी हो सकता है जब वे नियमित रूप से एक-दूसरे के साथ खेलते रहें। इसीलिए कोर ग्रूप के खिलाड़ियों का निरंतर खेलना बेहद जरूरी है।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
54 mins agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
10 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
12 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
12 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines