क्या पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगा धाकड़ खिलाड़ी? हेड कोच ने दिया बड़ा अपडेट

World Cup 2023: विश्व कप की शुरुआत से एक स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले उस खिलाड़ी की वापसी पर अपडेट आया है।

World Cup 2023 Star CSK Cricketer Maheesh Theekshana

World Cup 2023 Star CSK Cricketer Maheesh Theekshana

World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 का आगाज हो चुका है। सभी टीमें अपना पहला-पहला मुकाबला खेल चुकी हैं। उन्हीं में से श्रीलंकाई टीम भी है जिसे पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। उस मैच से पहले टीम के एक चोटिल स्टार खिलाड़ी पर अपडेट आया है। इसको लेकर खुद हेड कोच ने बयान दिया है। पर फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि यह खिलाड़ी अगले मैच में टीम के साथ लौट सकता है।

विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की शुरुआत खराब रही है। पहले ही मैच में श्रीलंका को साउथ अफ्रीका के हाथों 102 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस वक्त श्रीलंका की टीम अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। टीम के दो खतरनाक गेंदबाज महीश तीक्षाणा और वानिंदु हसरंगा चोट के चलते पहले मैच में खेल नहीं पाए थे। श्रीलंका को अपना दूसरा मैच 10 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले श्रीलंका टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। पाक के खिलाफ होने वाले मैच के लिए श्रीलंका टीम में एक खतरनाक गेंदबाज की वापसी होने जा रही है।

विज्ञापन

महीश तीक्षाणा को लेकर आया अपडेट

चोट के चलते महीश तिक्षाणा साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले मैच से बाहर थे लेकिन अब उनकी दूसरे मैच के लिए श्रीलंकाई टीम में वापसी होने वाली है। तीक्षाणा की वापसी को लेकर टीम के हेड कोच नवीद नवाज ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, “पहले मैच में हम महीश तीक्षाणा को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे, लेकिन अब हमें उम्मीद है कि वो दूसरे मैच के लिए उपलब्ध होंगे।”

विज्ञापन

महीश तिक्षाणा का वनडे रिकॉर्ड

अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को परेशानी में डालने वाले महीश तीक्षाणा श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाज डिपार्टमेंट की रीड़ की हड्डी माने जाते हैं। तीक्षाणा को वनडे क्रिकेट का अच्छा अनुभव है, उन्होंने अभी तक अपने वनडे करियर में 27 वनडे मैच खेले है। जिसमें उन्होंने 44 विकेट अपने नाम किए है। जिसमें उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉरमेंस 25 रन देकर 4 विकेट है। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में उन्होंने 38 मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 34 विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन

पाक के खिलाफ मैच को लेकर ये हो सकती है श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन

दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डिसिल्वा, डुनिथ वेललेज, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, महीश तीक्षाणा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ