World Cup 2023: पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें अभी बाकी! कैसे अंतिम-4 में पहुंच पाएगी बाबर की सेना

World Cup 2023, Pakistan Semifinal Scenario: पाकिस्तान ने अभी तक पहले पांच मैचों में से सिर्फ दो मैच जीते हैं। अभी चार मैच और उसे खेलने हैं।

World Cup 2023 Semifinal Scenario Pakistan Is Still in Contention Team India New Zealand South Africa Stronger

World Cup 2023 Semifinal Scenario Pakistan Is Still in Contention Team India New Zealand South Africa Stronger

World Cup 2023, Pakistan Semifinal Scenario: वर्ल्ड कप 2023 में बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम का बुरा हाल है। पहले दो मैच जीतने के बाद पाकिस्तान को जबसे भारत ने हराया उसके बाद टीम लगातार तीन मुकाबले हार गई। अब इसी के साथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सेमीफाइनल में जाने पर भी खतरा बन गया है। लेकिन ऐसा नहीं है कि उम्मीदें बिल्कुल खत्म हो गई हैं। पाकिस्तान की टीम अभी भी अंतिम-4 तक का सफर तय कर सकती है।

विज्ञापन

क्यां हैं सेमीफाइनल के समीकरण?

अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में उलटफेर का शिकार होने के बाद हर तरफ ऐसा कहा जा रहा था कि पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर है। लेकिन अभी ऐसा नहीं है, कम्पटीशन अभी खुला हुआ है। भारत, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जहां मजबूत स्थिति में दिख रहे हैं। वहीं पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और किसी अन्य टीम के बीच चौथे स्थान के लिए आने वाले दिन में टक्कर हो सकती है। अब इसके लिए जान लेते हैं पूरा गणित।

विज्ञापन

कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी पाकिस्तान?

पाकिस्तान को अभी अपने बचे हुए चार मुकाबले साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से खेलने हैं। वैसे तो यह मुकाबले कठिन हैं लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2022 याद करें अगर तो वहां भी इस टीम ने बाउंस बैक किया था और अंत में रनर अप बनी थी। इसलिए अभी अगर पाकिस्तान अपने यह चारों मुकाबले जीत लेती है। उधर अफगानिस्तान या इंग्लैंड एक मैच भी हारते हैं तो बाहर हो जाएंगे। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया अगर न्यूजीलैंड व इंग्लैंड या किसी एक से हारती है तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी हो सकता है। बशर्ते अब उसे अपने सभी मैच बेहतर नेट रनरेट के साथ जीतने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन टीमों के लिए राह मुश्किल

अगर इंग्लैंड, नीदरलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान की बात करें तो इन टीमों के लिए राह बेहद मुश्किल हो गई है। क्योंकि सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए कम से कम 6 मैच जीतने जरूरी होंगे। इन टीमों का फॉर्म देखकर लगता नहीं है कि यह टीमें बचे हुए चारों-पाचों मैच जीत पाएंगी। बाकी पांच टीमों के बीच ही अब अंतिम 4 की रेस देखने को मिल सकती है। टीम इंडिया अभी तक टूर्नामेंट की एकमात्र टीम है जो अजेय है सभी पांच मुकाबले जीतकर।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ