---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

World Cup 2023: सेमीफाइनल की रेस से 5 टीमें बाहर! पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर; क्या है पूरा समीकरण

World Cup 2023 Semifinal Scenario: 21 मैचों के बाद करीब पांच टीमों के लिए अब सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल या कहें नामुमकिन लग रही है।

---विज्ञापन---

World Cup 2023 Semifinal Scenario: भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन हो रहा है और रविवार 22 अक्टूबर तक इस टूर्नामेंट में कुल 21 मुकाबले खेले जा चुके थे। यानी लगभग-लगभग टूर्नामेंट का लीग राउंड हाफ स्टेज तक पहुंच गया है। अब सेमीफाइनल को लेकर समीकरण भी बनने लगे हैं। कुछ टीमें अपनी राह मजबूत कर चुकी हैं तो कुछ के लिए सेमीफाइनल अब मुश्किल सा लगने लगा है। वहीं पाकिस्तान और पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर अंत तक दिख सकती है।

आपको बता दें कि भारतीय टीम एकमात्र ऐसी टीम है जिसने सभी पांच मैच अपने नाम कर लिए हैं। इसी के साथ टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में भी टॉप पर आ गई है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम भी रविवार तक अजेय थी और अपने पहले चार मैच जीत चुकी थी। लेकिन भारत से हारने के बाद टीम को पहली शिकस्त झेलनी पड़ गई। अब मामला कुछ ऐसा है कि भारत टॉप पर है, न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है और साउथ अफ्रीका तीसरे स्थान पर है। तो चौथे पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया व पांचवें पर मौजूद पाकिस्तान के 2-2 अंक हैं। डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का बुरा हाल है और वो 9वें स्थान पर है। अब जानते हैं थोड़ा गणित और सेमीफाइनल का समीकरण।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: बाबर आजम और शाहीन अफरीदी में लड़ाई? पाकिस्तानी टीम के दो गुट में बंटने पर PCB का बयान

पांच टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर!

इस टूर्नामेंट का आयोजन राउंड रॉबिन आधार पर हो रहा है। यानी लीग स्टेज में सभी टीमें 9-9 मुकाबले खेलेंगी। इस फॉर्मेट में 9 में से सात मैच जीतने वाली टीम अंतिम 4 में कंफर्म पहुंच जाएगी। लेकिन यहां चौथे व पांचवें स्थान की टीम के बीच 6-6 जीत यानी 12-12 अंक पर मामला फंस सकता है। ऐसे में नेट रनरेट काम आएगा। मगर उससे पहले अगर कुछ टीमों की बात करें तो इंग्लैंड, श्रीलंका, नीदरलैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश सभी ने 4 मैच खेलते हुए सिर्फ एक मैच जीता है। इन टीमों के पांच-पांच मुकाबले बचे हैं। सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने का मानक 6 जीत यानी 12 अंकों का आंकड़ा बन सकता है। इन पांचों टीमों को यानी अपने बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे अगर सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है। ऐसा काफी असंभव फिलहाल नजर आ रहा है। इसलिए हम उम्मीद लगा रहे हैं कि यह पांच टीमें सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:-  विराट कोहली शतक से चूके पर बना दिए ये 5 बड़े रिकॉर्ड, निकल गए सचिन तेंदुलकर से आगे

---विज्ञापन---

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी जंग!

अभी तक तो फिलहाल तस्वीर बेहद साफ नजर आ रही है। भारत, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की उम्मीदें सेमीफाइनल के लिए मजबूत हैं तो पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान के लिए लड़ रहे हैं। सोमवार को पाकिस्तान का मुकाबला अफगानिस्तान से जारी है। अगर पाकिस्तान इस मौच को जीती तो वो टॉप 4 में आ जाएगी। फिर 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया नीदरलैंड को हराकर चौथे स्थान को कब्जा सकती है। यानी दोनों टीमों के बीच अंत तक चौथे स्थान के लिए यह जंग अंत तक दिख सकती है। आखिरी में 6-6 के आंकड़े पर जाकर मामला फंस सकता है। हालांकि, अगर पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया यहां से सभी मैच जीते तो वह 7 जीत यानी 14 अंक के आंकड़े तक भी जा सकते हैं। ऐसे में टॉप 3 की टीमों के लिए भी कम्पटीशन देखने को मिल सकता है।

First published on: Oct 23, 2023 07:16 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola