---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

World Cup 2023: सेमीफाइनल के लिए क्या हैं नियम? नहीं हुआ मैच तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट

World Cup 2023, Semifinal Rules: सेमीफाइनल मुकाबले 15-16 नवंबर को होंगे। भारत,न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका अंतिम-4 में पहुंची हैं।

---विज्ञापन---

World Cup 2023, Semifinal Rules: वर्ल्ड कप 2023 अब अपने नॉकआउट स्टेज में पहुंच गया है। 15 और 16 नवंबर को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय टीम मुंबई के वानखेड़े में न्यूजीलैंड सा सामना 15 नवंबर को करेगी। फिर 16 नवंबर को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में खेला जाएगा। अब जानते हैं इन दोनों मैचों से जुड़े कुछ नियमों के बारे में।

अगर बारिश आई तो क्या होगा?

आपको बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए रिजर्व डे रखा गया है। अगर बारिश खलल डालती है और तय दिन के हिसाब से मुकाबला नहीं खत्म हो पाता है, तो उसे रिजर्व डे पर ले जाया जाएगा। रिजर्व डे पर मुकाबला वहीं से शुरू होगा जहां से पहले दिन रुका था। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि, अगर बारिश के कारण रिजर्व डे पर भी मुकाबला नहीं पूरा हुआ तो, कौन फाइनल में जाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- ‘रोहित शर्मा भारत के पिछले कप्तानों से अलग,’ गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान

---विज्ञापन---

सीधे फाइनल में मिलेगी एंट्री!

रिजर्व डे पर मुकाबला अगर पूरा नहीं हो पाया तो लीग स्टेज की पॉइंट्स टेबल की पोजीशन को देखा जाएगा। उदाहरण स्वरूप अगर भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल रिजर्व डे पर भी नहीं पूरा हुआ तो पॉइंट्स टेबल में भारत टॉप पर, न्यूजीलैंड से ऊपर था। इस स्थिति में भारत को सेमीफाइनल में एंट्री मिल जाएगी। ऐसा ही कुछ साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले में भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें:- Semifinal से पहले नई टीम का ऐलान, विराट बने कप्तान रोहित बाहर; क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चुने 12 खिलाड़ी

---विज्ञापन---

क्या है मौसम का पूर्वानुमान?

अगर मौसम की बात करें तो मुंबई का मौसम 15 नवंबर को साफ रहने का अनुमान है। वहीं कोलकाता की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के सेमीफाइनल में बारिश की आंख-मिचौली देखने को मिल सकती है। यानी पूरा अनुमान है कि 17 नवंबर को भी सेमीफाइनल मुकाबला देखने को मिल सकता है।

First published on: Nov 15, 2023 06:10 AM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola