Rohit Sharma Crying, World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हराकर अपना छठा वनडे वर्ल्ड कप का टाइटल जीत लिया है। टीम इंडिया की आईसीसी नॉकआउट में पिछले 10 सालों में यह आठवीं हार रही है। इसी साल भारतीय टीम लगातार दूसरा आईसीसी नॉकआउट मुकाबला हर गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया का यह 10वां आईसीसी टाइटल था। इस हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बेहद निराश दिखे और मैदान से जाते वक्त अपने आंसू नहीं रोक पाए।
आंसू नहीं रोक पाए रोहित
रोहित शर्मा टीम इंडिया की हार के बाद काफी भावुक नजर आए। वह मैदान से जाते वक्त सभी से नम आंखों के साथ मिले और मैदान से जाते वक्त उनके आंसू नहीं रुके। वह चेहरा झुकाकर मैदान से बाहर चले गए और अपने इमोशन्स नहीं रोक पाए। उनके आंसू के साथ मैदान से बाहर जाने का वीडियो जमकर वायरल भी हो रहा है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में 6 विकेट से मात दी।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: क्या अंपायर ने दिया गलत फैसला? फैंस के निशाने पर फिर आए Richard Kettleborough
क्या रहा मैच का हाल?
मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जो एकदम सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 240 रन बनाए और अपने सभी 10 विकेट गंवा दिए। इस विश्व कप में टीम इंडिया पहली बार ऑलआउट हुई। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 66 रनों की पारी खेली तो वहीं विराट कोहली ने 54 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा 47 और सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया, वनडे विश्व कप के खिताब पर 6वीं बार किया कब्जा
https://twitter.com/ItsAayan_69/status/1726270327465157028
जवाब में कंगारू टीम ने 43 ओवर में 241 रन बनाए और मैच 6 विकेट से जीत लिया। ट्रेविस हेड ने 137 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वह वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाने वाले 7वें बल्लेबाज बने। उनके अलावा मार्नस लाबुशेन ने नाबाद 58 रनों की बेहतरीन पारी खेली और टीम को विश्व विजेता बनाया।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
44 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines