---विज्ञापन---

World Cup 2023 Prize Money: 82 करोड़ रुपए की होगी बारिश, विनर से रनर अप तक किसे मिलेगी कितनी राशि

World Cup 2023 Prize Money: वर्ल्ड कप 2023 के लिए आईसीसी द्वारा कुल 82 करोड़ की प्राइज मनी का ऐलान किया गया है।

World Cup 2023 Prize Money: भारत में जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच गया है। रविवार 19 नवंबर को फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए जहां पिच से लेकर प्लेइंग 11 तक अलग-अलग पहलुओं पर बातें हो रही हैं। इसी बीच हम चर्चा करते हैं इस टूर्नामेंट के प्राइज मनी को लेकर। इस वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने कुल 82 करोड़ की प्राइज मनी का ऐलान किया है। इस टूर्नामेंट में हारने वाली टीम पर भी करोड़ों की वर्षा होगी। तो आइए जानते हैं कि किस टीम को कितनी धनराशि मिलने वाली है।

एक मैच जीतने पर मिलेंगे कितने रुपए

आपको बता दें कि ग्रुप स्टेज में हर टीम ने 9-9 मुकाबले खेले थे। इस राउंड में टीम को हर एक मैच जीतने पर 40 हजार डॉलर यानी लगभग 33.17 लाख रुपए मिलेंगे। यह राशि हर टीम को अलग से मिलेंगे। वहीं यह राशि पूरे टूर्नामेंट में हर मैच जीतने पर टीम को मिलेगी। जैसे किसी टीम ने 10 मैच जीते तो उसे 3.31 करोड़ रुपए की राशि अलग से दी जाएगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: अहमदाबाद की पिच पर आया बड़ा अपडेट, खुद क्यूरेटर ने फाइनल से पहले बताई खास बात

---विज्ञापन---

वहीं ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमें यानी छह टीमें जो सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाईं उन्हें 1-1 लाख डॉलर यानी करीब 82 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। इसके अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें यानी साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड को 8-8 लाख डॉलर यानी करीब 6.63 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

विनर और रनर अप को मिलेगी कितनी प्राइज मनी?

अब अगर विनर और फाइनल में हारने वाली टीम यानी रनर अप की बात करें तो उपविजेता टीम को 20 लाख डॉलर यानी 16.58 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। वहीं विजेता टीम को आईसीसी द्वारा 40 लाख डॉलर की प्राइज मनी दी जाएगी। यानी विनर टीम को कुल 33.17 करोड़ रुपए मिलेंगे। अगर कुल राशि की बात करें तो विजेता और रनर अप टीम को इसके अलावा अलग से भी हर मैच जीतने वाली राशि मिलेगी। यानी टीम इंडिया अगर विश्व विजेता बनी तो उसे 33.17 करोड़ प्राइज मनी के अलावा 11 मैच जीतने वाली राशि (33.17 लाख x 11) भी मिलेगी। यानी भारत कुल 37-38 करोड़ रुपए जीत सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: ‘भारत जीता वर्ल्ड कप तो बिना कपड़ों के….,’ साउथ एक्ट्रेस ने किया फाइनल से पहले अनोखा प्रॉमिस

First published on: Nov 18, 2023 03:50 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola