World Cup 2023 Points Table: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान को लगातार अपनी चौथी हार झेलनी पड़ी है। वहीं साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मैच में पांचवीं जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीका ने यह मैच 1 विकेट से जीता। इस मैच में पहले खेलते हुए पाकिस्तान की टीम 270 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 47.2 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान की टीम के लिए आज भाग्य ने साथ नहीं दिया और 46वें ओवर में हारिस रऊफ की गेंदबाजी पर अंपायर्स कॉल ने साउथ अफ्रीका को बचा लिया।
साउथ अफ्रीका टेबल टॉपर
पाकिस्तान की हार और साउथ अफ्रीका की जीत से टीम इंडिया को नुकसान हो गया है। भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है। हालांकि, भारत और साउथ अफ्रीका दोनों के 10-10 अंक हैं। पर अफ्रीका का नेट रनरेट बेहद शानदार है। जबकि न्यूजीलैंड तीसरे और ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर है। वहीं श्रीलंका पांचवें और पाकिस्तान छठे स्थान पर है।
यह भी पढ़ें:- साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया, सेमीफाइनल की राह मुश्किल
पाकिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश और नीदरलैंड यह चार टीमें अब अगर बचे हुए सभी मैच जीतती हैं तो भी 12 अंक तक नहीं पहुंच पाएंगी। यानी सेमीफाइनल का रास्ता इन टीमों के लिए लगभग बंद हो चुका है। विश्व चैंपियन इंग्लैंड 9वें और नीदरलैंड 10वें स्थान पर है। अब ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच भले सेमीफाइनल के लिए जंग दिखे लेकिन कहीं ना कहीं अंतिम-4 की तस्वीर अब साफ नजर आने लगी है।
World Cup 2023 Points Table
अंत में हारा पाकिस्तान
साउथ अफ्रीका के लिए ऐडेन मारक्रम ने 91 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अंत तक मारक्रम एक छोर पर डटे रहे और सभी का साथ निभाया। उनके अलावा कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज 30 का भी आंकड़ा नहीं छू सका। आखिरी के 36 रन अफ्रीका की टीम को बनाने में तारे दिख गए। 235 के स्कोर पर उनके पांच विकेट थे। फिर उसामा मीर और शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान की वापसी करवा दी। अंत में हारिस रऊफ ने कमाल का कैच पकड़ा और मैच फंसा दिया। फिर आखिरी में मोहम्मद नवाज केशव महाराज के सामने आ गए और उन्होंने चौका लगाकर साउथ अफ्रीका को जीत दिला दी।
यह भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप के बीच टला बड़ा हादसा! ‘Road Accident’ से साफ-साफ बचे स्टोक्स समेत 2 अंग्रेज खिलाड़ी
संबंधित खबरें
3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 mins agoLIVE: जीत के साथ सीरीज का अंत करने उतरेगी टीम इंडिया
6 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
52 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines