World Cup 2023 Points Table: पाकिस्तान की हार से भारत का बड़ा नुकसान, SA को हो गया तगड़ा फायदा

World Cup 2023 Points Table: पाकिस्तान की हार से साउथ अफ्रीका को तगड़ा फायदा हुआ है। वहीं टीम इंडिया को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।

World Cup 2023 Points Table PAk vs SA South Africa Reaches Top Position team India slips to second spot

World Cup 2023 Points Table

World Cup 2023 Points Table: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान को लगातार अपनी चौथी हार  झेलनी पड़ी है। वहीं साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मैच में पांचवीं जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीका ने यह मैच 1 विकेट से जीता। इस मैच में पहले खेलते हुए पाकिस्तान की टीम 270 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 47.2 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान की टीम के लिए आज भाग्य ने साथ नहीं दिया और 46वें ओवर में हारिस रऊफ की गेंदबाजी पर अंपायर्स कॉल ने साउथ अफ्रीका को बचा लिया।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका टेबल टॉपर

पाकिस्तान की हार और साउथ अफ्रीका की जीत से टीम इंडिया को नुकसान हो गया है। भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है। हालांकि, भारत और साउथ अफ्रीका दोनों के 10-10 अंक हैं। पर अफ्रीका का नेट रनरेट बेहद शानदार है। जबकि न्यूजीलैंड तीसरे और ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर है। वहीं श्रीलंका पांचवें और पाकिस्तान छठे स्थान पर है।

विज्ञापन

पाकिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश और नीदरलैंड यह चार टीमें अब अगर बचे हुए सभी मैच जीतती हैं तो भी 12 अंक तक नहीं पहुंच पाएंगी। यानी सेमीफाइनल का रास्ता इन टीमों के लिए लगभग बंद हो चुका है। विश्व चैंपियन इंग्लैंड 9वें और नीदरलैंड 10वें स्थान पर है। अब ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच भले सेमीफाइनल के लिए जंग दिखे लेकिन कहीं ना कहीं अंतिम-4 की तस्वीर अब साफ नजर आने लगी है।

विज्ञापन
World Cup 2023 Points Table

World Cup 2023 Points Table

अंत में हारा पाकिस्तान

साउथ अफ्रीका के लिए ऐडेन मारक्रम ने 91 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अंत तक मारक्रम एक छोर पर डटे रहे और सभी का साथ निभाया। उनके अलावा कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज 30 का भी आंकड़ा नहीं छू सका। आखिरी के 36 रन अफ्रीका की टीम को बनाने में तारे दिख गए। 235 के स्कोर पर उनके पांच विकेट थे। फिर उसामा मीर और शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान की वापसी करवा दी। अंत में हारिस रऊफ ने कमाल का कैच पकड़ा और मैच फंसा दिया। फिर आखिरी में मोहम्मद नवाज केशव महाराज के सामने आ गए और उन्होंने चौका लगाकर साउथ अफ्रीका को जीत दिला दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ