World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी जीत से Points Table में फेरबदल, पाकिस्तान टॉप 4 से भी हो गया बाहर

World Cup 2023 Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में कई बदलाव किए हैं। टॉप 4 की पोजीशन भी बदल गई है।

World Cup 2023 Points Table Changes Australia Beats Pakistan

World Cup 2023 Points Table Changes Australia Beats Pakistan

विज्ञापन

World Cup 2023 Points Table: ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के 18वें मुकाबले में पाकिस्तान को 62 रनों से हराकर लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। पांच बार की चैंपियन कंगारू टीम की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। खास बात यह है कि टॉप 4 की पोजीशन बदल गई है और पाकिस्तान की टीम टॉप 4 से बाहर हो गई है। वहीं न्यूजीलैंड और भारत अपने-अपने क्रमश: नंबर 1 और नंबर 2 के स्थान पर मौजूद हैं।

टॉप 4 में हुआ बदलाव

ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान के ऊपर जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है टॉप 4 पोजीशन का। ऑस्ट्रेलियाई टीम छठे से चौथे स्थान पर आ गई है। वहीं पाकिस्तान को अपनी दूसरी हार से घाटा हुआ है और वो चौथे से पांचवें स्थान पर आ गई है। इसी के साथ इंग्लैंड को भी घाटा हुआ है और वो अब पांचवें से छठे स्थान पर खिसक गई है।

विज्ञापन

क्या है पॉइंट्स टेबल का पूरा हाल?

अगर पॉइंट्स टेबल के पूरे हाल की बात करें तो न्यूजीलैंड और भारत एकमात्र अजेय टीमें हैं जिनके चार-चार जीत के बाद 8-8 अंक हैं। बेहतर नेट रनरेट के चलते कीवी टीम टॉप पर है तो टीम इंडिया दूसरे स्थान पर है। वहीं पहले तीन में से दो मैच जीतने वाली साउथ अफ्रीका की टीम 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया के भी चार मैचों में चार अंक हो गए हैं लेकिन नेट रनरेट अफ्रीका से खराब है।

पाकिस्तान को पहले दो मैचों में जीत मिली थी और टीम 4 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड पहले तीन में से दो मैच हारी है और 2 अंक लेकर छठे स्थान पर है। बांग्लादेश भी 2 अंक के साथ 7वें, नीदरलैंड 8वें और अफगानिस्तान 9वें स्थान पर है। श्रीलंका एकमात्र ऐसी टीम है टूर्नामेंट की जो अपने सभी तीनों मैच हारी है और उसे अभी खाता खोलना होगा। श्रीलंका अंतिम यानी 10वें स्थान पर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ