Pakistan team to leave India in two groups: पाकिस्तान की टीम वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबला 93 रन से हारने के बाद पाकिस्तान की टीम की फ्लाइट तैयार हो चुकी है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान टीम दो ग्रुप्स में भारत से बाहर जाएगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसकी पुष्टि की है।
टीम के 11 सदस्यों का पहला दल रविवार सुबह 8:55 बजे अमीरात की उड़ान EK571 के जरिए कोलकाता से रवाना होगा। शेष प्लेयर इसी दिन रात 8:20 बजे अमीरात की उड़ान EK573 के जरिए से कोलकाता से उड़ान भरेंगे। दुबई में उतरने के बाद खिलाड़ी और टीम के सदस्य अपने-अपने शहरों के लिए रवाना होंगे।
क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि सियालकोट के खिलाड़ी 13 नवंबर को अमीरात की उड़ान EK618 के जरिए अपने शहर में लैंड करेंगे। जबकि केपीके, इस्लामाबाद और रावलपिंडी के खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट के सदस्य 13 नवंबर को इस्लामाबाद पहुंचेंगे। लाहौर के खिलाड़ी और टीम प्रबंधन 13 नवंबर को दो अलग-अलग उड़ानों, EK622 और EK624 से उतरेंगे।
सिर्फ हसन अली इंडिया में ही रहेंगे
हालांकि, सिर्फ एक खिलाड़ी इंडिया में अगले 10 दिन तक रहेगा। जानकारी के अनुसार, हसन अली भारत में ही रहेंगे। वह 22 नवंबर को पाकिस्तान लौटेंगे। टीम निदेशक मिकी आर्थर 16 नवंबर को लाहौर के लिए प्रस्थान करने से पहले 13 से 16 नवंबर तक दुबई में रहेंगे।
बता दें कि पाकिस्तान की टीम ने 9 में से केवल 4 मैच जीते। टीम 8 पॉइंट और -0.199 के नेट रन रेट (एनआरआर) के साथ पांचवें स्थान पर रही। पाकिस्तान की टीम अब ऑस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट खेलेगी। यह आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है। यह सीरीज 14 दिसंबर से शुरू हो रही है।
ये भी पढ़ें: ‘प्रदर्शन से बहुत निराश हूं’, बाबर आजम का छलका दर्द, वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाकिस्तान
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
55 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines