Bye Bye Pakistan: पाकिस्तान टीम की फ्लाइट तैयार, भारत में 10 दिन तक रहेगा सिर्फ एक खिलाड़ी

Pakistan team to leave India in two groups: टीम के 11 सदस्यों का पहला दल रविवार सुबह कोलकाता से रवाना होगा।

World Cup 2023: Pakistan team to leave India in two groups only hasan ali stay

World Cup 2023: Pakistan team to leave India in two groups only hasan ali stay

Pakistan team to leave India in two groups: पाकिस्तान की टीम वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबला 93 रन से हारने के बाद पाकिस्तान की टीम की फ्लाइट तैयार हो चुकी है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान टीम दो ग्रुप्स में भारत से बाहर जाएगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

टीम के 11 सदस्यों का पहला दल रविवार सुबह 8:55 बजे अमीरात की उड़ान EK571 के जरिए कोलकाता से रवाना होगा। शेष प्लेयर इसी दिन रात 8:20 बजे अमीरात की उड़ान EK573 के जरिए से कोलकाता से उड़ान भरेंगे। दुबई में उतरने के बाद खिलाड़ी और टीम के सदस्य अपने-अपने शहरों के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन

क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि सियालकोट के खिलाड़ी 13 नवंबर को अमीरात की उड़ान EK618 के जरिए अपने शहर में लैंड करेंगे। जबकि केपीके, इस्लामाबाद और रावलपिंडी के खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट के सदस्य 13 नवंबर को इस्लामाबाद पहुंचेंगे। लाहौर के खिलाड़ी और टीम प्रबंधन 13 नवंबर को दो अलग-अलग उड़ानों, EK622 और EK624 से उतरेंगे।

विज्ञापन

सिर्फ हसन अली इंडिया में ही रहेंगे

हालांकि, सिर्फ एक खिलाड़ी इंडिया में अगले ​10 दिन तक रहेगा। जानकारी के अनुसार, हसन अली भारत में ही रहेंगे। वह 22 नवंबर को पाकिस्तान लौटेंगे। टीम निदेशक मिकी आर्थर 16 नवंबर को लाहौर के लिए प्रस्थान करने से पहले 13 से 16 नवंबर तक दुबई में रहेंगे।

बता दें कि पाकिस्तान की टीम ने 9 में से केवल 4 मैच जीते। टीम 8 पॉइंट और -0.199 के नेट रन रेट (एनआरआर) के साथ पांचवें स्थान पर रही। पाकिस्तान की टीम अब ऑस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट खेलेगी। यह आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है। यह सीरीज 14 दिसंबर से शुरू हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ