World Cup 2023 Points Table, Semifinal Scenario: पाकिस्तान को अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 के 22वें मुकाबले में 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का तीसरा बड़ा उलटफेर कर दिया। इस जीत के साथ अफगान टीम ने पॉइंट्स टेबल में 10वें से सीधे छठे स्थान पर छलांग लगा दी है। वहीं इसका नुकसान इंग्लैंड को हुआ है और डिफेंडिंग चैंपियन टीम अब 10वें स्थान पर आ गई है। साथ ही पाकिस्तान को इस हार से पॉइंट्स टेबल में नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन उसकी सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है।
टीम इंडिया टॉप पर
पॉइंट्स टेबल की बात करें तो भारतीय टीम सभी पांच मैच जीतकर 10 अंक लेकर टॉप पर है। तो न्यूजीलैंड जिसे भारत ने इस टूर्नामेंट की पहली शिकस्त दी वो 8 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका के 3 जीत के बाद 6 अंक हैं और टीम तीसरे स्थान पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान की हार से सबसे ज्यादा खुश होगा। आगे लीग स्टेज में इसका कंगारू टीम को फायदा हो सकता है। पाकिस्तान हार के बावजूद पांचवें स्थान पर ही है लेकिन अफगान टीम 10वें से सीधे छठे स्थान पर आ गई है।
यह भी पढ़ें:- सेमीफाइनल की रेस से 5 टीमें बाहर! पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर; क्या है पूरा समीकरण
World Cup 2023 Points Table
डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड 10वें स्थान पर
सबसे बड़ा नुकसान पाकिस्तान की हार का इंग्लैंड को हुआ है। इंग्लैंड की टीम अपने चार में से तीन मैच हार चुकी है। अफगानिस्तान का उलटफेर भी उसमें से एक था। इंग्लैंड महज 2 अंक लेकर आखिरी यानी 10वें स्थान पर है। इसके अलावा बांग्लादेश 7वें, नीदरलैंड 8वें और श्रीलंका 9वें पायदान पर हैं। इन सभी के 2-2 अंक इंग्लैंड के बराबर हैं लेकिन सभी टीमों का नेट रनरेट इंग्लैंड से बेहतर है। डिफेंडिंग चैंपियंस के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है।
यह भी पढ़ें:- अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, पढ़ें पूरे मैच का हाल
पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जाना मुश्किल!
इस हार के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। वर्ल्ड कप 2023 में हर टीम लीग राउंड में 9-9 मैच खेलेगी। पाकिस्तान के अब 4 मैच और बाकी हैं। अगर टूर्नामेंट में उसे बने रहना है तो सभी चार मुकाबले जीतने होंगे। साथ ही अन्य टीमों के परिणाम पर भी निर्भर करना पड़ेगा। टूर्नामेंट में 7 मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं 6-6 जीत वाली टीमों के बीच नेट रनरेट खेल में आएगा। ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड के लिए सेमीफाइनल की राह आसान मान सकते हैं। वहीं इंग्लैंड, बांग्लादेश, नीदरलैंड और श्रीलंका को अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे। इस जीत के बावजूद अफगानिस्तान को भी अगर अंतिम-4 में जगह बनानी है तो उसे भी सभी मैच जीतने होंगे।
संबंधित खबरें
वैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
40 mins agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
1 hr agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
8 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
9 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
9 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
10 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines