Australia Squad For World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप की टीम में बदलाव का ऐलान किया है। टीम से स्टार स्पिनर एश्टन एगर बाहर हो गए हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाज की बजाय मार्नस लाबुशेन को शामिल कर खुद को एक्स्ट्रा बैटिंग कवर दिया है। एगर पिंडली की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।
खास बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलते वक्त चोटिल हुए ट्रैविस हेड को अंतिम 15-खिलाड़ियों की टीम में शामिल कर लिया गया है, लेकिन वह टूर्नामेंट के पहले भाग के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि वह बाद में राउंड-रॉबिन स्टेज में खेलने के लिए फिट हो जाएंगे।
‘यह एक कठिन निर्णय था’
चयनकर्ताओं के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा- “महीनेभर पहले घोषित 15 खिलाड़ियों की टीम में बदलाव किया गया है। मार्नस ने एश्टन की जगह ले ली है।” “यह एक कठिन निर्णय था, लेकिन दुर्भाग्य से हम ट्रैविस और एश्टन दोनों को चोटों के कारण टूर्नामेंट में नहीं ले जा सके।”
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, वनडे में 155 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को मिला मौका
लाबुशेन की बात करें तो उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती मैच में कैमरून ग्रीन के कन्कशन सब के रूप में उतारा गया था, जहां उन्होंने नाबाद 80 रन की पारी खेली थी। उन्होंने आठ मैचों में 60.14 की औसत से 421 रन बनाए हैं। जिसमें ब्लोमफोंटेन में जड़ा एक शतक भी शामिल था।
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: हैदराबाद में कब तक रुकेगी पाकिस्तान की टीम? शेड्यूल में शामिल होंगे 4 मैच
बुधवार को राजकोट में खेले गए तीसरे वनडे में उन्होंने 58 गेंदों में 72 रन जड़े। ऑस्ट्रेलिया की टीम 8 अक्टूबर को चेन्नई में भारत के खिलाफ विश्व कप का पहला मैच खेलेगी। इससे पहले वह 30 सितंबर को नीदरलैंड और 3 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ वार्मअप मैच में अपनी तैयारी दिखाएगी।
ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम:
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines