हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

World Cup 2023: चार दिन तक होंगे सेमीफाइनल, दो दिन का होगा फाइनल! क्या हैं नॉकआउट के पूरे नियम

World Cup 2023 Knockout Rules: वर्ल्ड कप 2023 के नॉकआउट चरण में दोनों सेमीफाइनल 15 व 16 नवंबर को होने हैं। वहीं 19 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा।

विज्ञापन
World Cup 2023 Knockout Matches Semifinals Final Schedule Reserve Day Rules

World Cup 2023 Knockout Rules: वर्ल्ड कप 2023 अब अपने अंतिम चरण में पहुंचने वाला है। रविवार 12 नवंबर को दीपावली के अवसर पर भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। बेंगलुरु में होने वाला यह मुकाबला इस वर्ल्ड कप का आखिरी लीग मैच होगा। इसके बाद आगामी दो दिन कोई भी मुकाबला नहीं है। ऐसे में अब चर्चा होने लगी है नॉकआउट राउंड की जिसके तीन मुकाबले होने हैं , यानी दो सेमीफाइनल और एक फाइनल।

क्या हैं नॉकआउट मैचों के पूरे नियम?

अब अगर नॉकआउट मुकाबलों के नियमों की बात करें तो सबसे पहले यह बता दें कि 15 और 16 नवंबर को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले होने हैं। वहीं 19 नवंबर को फाइनल मुकाबले खेला जाना है जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। पर इन तीनों मुकाबलों के लिए एक खास नियम रखा गया है। यह नियम है रिजर्व डे का रूल। इन तीनों ही मैचों के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखे हैं। यानी अगर एक-एक दिन में दोनों सेमीफाइनल नहीं हुए तो चार दिन तक यह दोनों मैच चल सकते हैं। वहीं फाइनल मुकाबला भी इस तर्ज पर दो दिन तक हो सकता है।

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: सेमीफाइनल की तस्वीर साफ, पाकिस्तान बाहर; कब, कहां और कैसे देख पाएंगे मैच

विज्ञापन

कैसे पूरा होगा मुकाबला?

आपको बता दें कि अगर बारिश ने सेमीफाइनल में खलल डाली तो 15 तारीख वाला मुकाबला 16 को पूरा करवाया जाएगा। वहीं अगर 16 तारीख वाला सेमीफाइनल मुकाबला उस दिन नहीं हो पाया तो वो अगले दिन खेला जाएगा। रिजर्व डे के नियम के मुताबिक जहां से खेल पहले दिन रुकता है वहीं पर से अगले दिन शुरू होता। ऐसा ही नियम फाइनल मुकाबले के लिए भी है। अगर 19 नवंबर को वर्ल्ड कप का परिणाम बारिश के कारण नहीं निकल पाता है तो अगले दिन यानी 20 नवंबर को मैच पूरा करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- IND vs NZ: ICC का नियम भारत के लिए तोहफा, ‘अगर…’ तो सीधे Final में पहुंचेगी Team India

विज्ञापन

सेमीफाइनल और फाइनल का पूरा शेड्यूल

  1. भारत बनाम न्यूजीलैंड- 15 नवंबर, पहला सेमीफाइनल (मुंबई, वानखेड़े)
  2. साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया- 16 नवंबर, दूसरा सेमीफाइनल (कोलकाता, ईडेन गार्डेन्स)
  3. फाइनल- 19 नवंबर, (अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola