ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट शुरू से पूर्व ही क्रिकेट एक्सपर्ट इंग्लैंड क्रिकेट टीम को खिताब का प्रबल दावेदार मान रहे थे। हालांकि, इंग्लिश टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई है। उन्हें अपने पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद इंग्लैंड के मौजूदा अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) को लगता है कि इंग्लिश टीम ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रहेगी।
41 वर्षीय तेज गेंदबाज ने बीबीसी टेस्ट स्पेशल के साथ हुई खास बातचीत के दौरान कहा कि, ‘मैं बेहद क्लोज मुकाबले में इंग्लैंड को फाइनल मुकाबले में मेजबान भारत को हराते हुए देख रहा हूं।’ इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट में कौन सी चार टीमें सेमी-फाइनल में पहुंचेगी उसका भी ऐलान किया है। एंडरसन के अनुसार इस बार सेमी-फाइनल में भारत के साथ-साथ इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप में जो रूट का धमाका, तिहरा शतक जड़ने वाले का रिकॉर्ड तोड़ा, बन गए नंबर-1 बल्लेबाज
दिग्गज खिलाड़ी को वर्ल्ड कप में अफ्रीकी टीम का गेम पसंद आ रहा है। उनका कहना है, ‘दक्षिण अफ्रीका ने जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का रुख मोड़ा था, वह मुझे काफी पसंद आया था। प्रोटीज टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत है। उनकी गेंदबाजी में भी काफी विकल्प मौजूद हैं।’
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बारे में बात करते हुए एंडरसन का कहना है कि ये टीमें दूसरी टीमों को कठिन चुनौती पेश करेंगी और अंतिम चार के बेहद करीब रहेंगी। लेकिन ये दोनों टीमें सेमी-फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाएंगी।
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
28 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines