Mohammed Shami Wife Hasin Jahan, कोलकाता (अमर देव पासवान): न्यूजीलैंड की झोली में जाते वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच को भारत की झोली में डालने का काम करके तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वनडे क्रिकेट में चौथी बार पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज और वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इसके बाद हर जुबां पर शमी के ही चर्चे हैं, वहीं आत्महत्या तक के लिए मजबूर कर चुकी उनकी बीवी के तेवर भी कुछ नरम पड़ते नजर आ रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि एक बार शमी कपल में सब ठीक हो सकता है। दरअसल, शमी की वाइफ हसीन जहां ने एक के बाद एक रील सोशल मीडिया पर डाली हैं, जिनको लेकर वह खूब ट्रोल हो रही हैं। यह अलग बात है कि कुछ यूजर्स ने पॉजिटिव कमेंट्स भी किए हैं।
पत्नी की वजह से 3 बार सुसाइड करने की सोच चुके मोहम्मद शमी
बता दें कि वर्ल्ड कप शुरुआती 4 मुकाबलों से बाहर रहने के बाद अब फॉर्म में दिखाई दे रहे भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर एक वक्त ऐसा भी आया, जब वह खुदकुशी करने वाले थे। यह हैरान कर देने वाला खुलासा 2020 में रोहित शर्मा के साथ एक खास चर्चा के दौरान मोहम्मद शमी ने खुद किया था। मोहम्मद शमी ने बताया था कि घरेलू विवाद के चलते उनकी पत्नी हसीन जहां ने उन पर मारपीट करने से लेकर मैच फिक्सिंग तक के कई आरोप लगाए। इसके चलते वह अंतर मन से इतना टूट गए थे कि कई दफा सुसाइड करने के लिए भी सोच डाला। शमी ने रोहित को बताया था, ‘मेरी हालात ऐसी थी कि मैं 3 बार सुसाइड करने के बारे में सोच चुका था। मेरे घरवाले हमेशा मेरे ऊपर नजर रखते थे कि कहीं मैं छत से कूदकर जान न दे दूं। वो लगातार समझा रहे थे कि मैं अपने खेल पर ध्यान दूं। बहुत मुश्किल से वह समय गुजरा। अगर इस दौरान मुझे अपने परिवार का साथ नहीं मिलता तो मैं खुदकुशी कर लेता’। पढ़ें पूरी खबर
अब किस वीडियो में क्या कहना चाह रहीं हसीन जहां?
विश्वकप के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम के सात विकेट चटकाने के बाद अब जबकि हर तरफ मोहम्मद शमी की तारीफ हो रही हैं ताे इसी बीच उन्हें विवादों में लाकर खड़ा करने वाली उनकी पत्नी हसीन जहां ने उनके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Meta पर एक के बाद एक रील्स की झड़ी लगा दी है। इनमें से एक रील में गाने के जरिये हसीन जहां कहना रही हैं, ‘मुझे देखकर तुम जरा मुस्करा दो, नही तो मैं समझूंगी तुम मुझसे खफा हो’। दूसरे वीडियो के बैकग्राउंड में हसीन ने गाना लगाया है, ‘तेरे नाम से ही मुझको दुनिया वाले जानेंगे’। तीसरे वीडियो में वह कहती नजर आ रही हैं, ‘लोग कहते हैं पागल हूं मैं ये ना जानूं, दिल लुटाया है मैंने अब किसी की ना मानूं’।
यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल से पहले ही पता था मोहम्मद शमी लेंगे 7 विकेट! IND-NZ मैच के बाद वायरल हुआ पुराना पोस्ट
यह भी पढ़ें: Ambani Family से मिले डेविड बेकहम, नीता अंबानी ने मुंबई इंडियंस की स्पेशल जर्सी देकर किया सम्मानित
‘ना बुझा है ना बुझेगा मेरी चाहत का दीया’
एक और वीडियो में हसीन कहना रही हैं, ‘सिलसिला ये चाहत का ना मैंने रुकने दिया ओ पिया, ये दिया ना बुझा है ना बुझेगा मेरी चाहत का दीया मेरे पिया’। इसके अलावा भी ऐसी कई रील हसीन ने पोस्ट किए हैं। इन वीडियोज पर गौर करें तो कहीं न कहीं हसीन जहां के तेवर अपने शौहर के लिए बदलते नजर आ रहे हैं। लग रहा है, मानो वह सब कही-सुनी भुलाकर एक बार फिर मोहम्मद शमी का साथ चाह रही हों। दूसरी ओर इन वीडियोज को लेकर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रही हैं। कुछ लोग अच्छे तो कुछ बुरे कमेंट्स हसीन जहां के लिए कर रहे हैं।
(Diazepam)
संबंधित खबरें
11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
10 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
13 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
13 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines