World Cup 2023 Semifinal, Team India Tension: वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें पहुंच चुकी हैं। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार कीवी टीम के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में उतरने जा रही है यह मैच होगा 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े में। इस मैच से पहले फैंस के मन में एक डर भी पैदा हो गया है। सबसे बड़ा खतरा न्यूजीलैंड एक बार फिर से टीम इंडिया के सामने है। 2019 की हार की यादें एक बार फिर से डरा रही हैं।
ये आंकड़े बढ़ा रहे चिंता
2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की हार का जख्म फैंस के दिलों में फिर से चिंता और तनाव पैदा कर रहा है। उसका कारण सिर्फ यह डर नहीं बल्कि वो आंकड़े भी हैं जब-जब भारत और न्यूजीलैंड का आईसीसी नॉकआउट में आमना-सामना हुआ है। टीम इंडिया कभी भी न्यूजीलैंड को आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में नहीं हरा पाई है। हालांकि, इस बार टीम इंडिया अपने सभी मैच जीतकर आ रही है और होम क्राउड का साथ भी होगा।
यह भी पढ़ें:- Time Out विवाद फिर वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन, अब दिग्गज ने लिया टीम का साथ छोड़ने का फैसला
कब-कब ICC नॉकआउट में भिड़े भारत और न्यूजीलैंड?
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अभी तक कुल तीन बार आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में भिड़ी हैं और हर बार जीत न्यूजीलैंड को मिली है। आइए देखते हैं तीनों मैचों में क्या रहा था रिजल्ट:-
- चैंपियंस ट्रॉफी 2000- फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया
- 2019 वर्ल्ड कप- सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रनों से हराया
- 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप- फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा Semifinal! पाकिस्तान को करना होगा असंभव काम
20 साल बाद जीता भारत
हालांकि, इस टूर्नामेंट के लीग मैच में टीम इंडिया न्यूजीलैंड को हराकर आई है। धर्मशाला में खेले गए मुकाबले को भारत ने 4 विकेट से जीता था। वर्ल्ड कप में 20 साल बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत मिली थी। इससे पहले 2003 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराया था। जहां यह इंतजार खत्म हुआ। वहीं अब उम्मीद है कि टीम इंडिया आईसीसी नॉकआउट के भी इस मिथक को न्यूजीलैंड के खिलाफ तोड़ देगी।
संबंधित खबरें
वैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
20 mins agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
1 hr agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
8 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
8 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
9 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
9 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
9 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines