हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Cup 2023 के बीच टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, हार्दिक पांड्या की जगह खास खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

World Cup 2023, Team India Change: हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ चोट लगने के बाद बाहर हो गए थे। अब टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है।

विज्ञापन
World Cup 2023 Hardik Pandya Injury Team India Changes Vice Captain responsibility to KL Rahul (Image Credit- twitter)

World Cup 2023, Team India Change: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शनिवार की सुबह एक बुरी खबर सामने आई। वर्ल्ड कप 2023 में पहले सात मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी इस टीम के एक खास खिलाड़ी और उपकप्तान हार्दिक पांड्या के बाहर होने की जानकारी मिली। हार्दिक ने खुद भी इस मैच के बाद इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए अपना दुख व्यक्त किया। इसी के साथ हार्दिक के बाहर होने से टीम इंडिया में एक बदलाव हो गया और उपकप्तानी की कमान एक खास खिलाड़ी को सौंपी गई।

किसने ली हार्दिक की जगह?

हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम की उपकप्तानी मिलने से पहले केएल राहुल टीम इंडिया के उपकप्तान थे। कई मौकों पर रोहित की गैरमौजूदगी में भी राहुल ने यह कमान संभाली थी। फिर वह आउट ऑफ फॉर्म हो गए और इंजरी की समस्या हो गई। इसके बाद हार्दिक को यह जिम्मेदारी मिली और वह भविष्य के कप्तान भी कह जाने लगे। पर वक्त बदलते देर नहीं लगती है। एक बार फिर से केएल राहुल ने यह जिम्मेदारी संभाल ली है।

यह भी पढ़ें:- PAK vs NZ: बारिश बनी वरदान; पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया, 401 रन बनाकर भी हारी कीवी टीम

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 में भी खास प्रदर्शन

केएल राहुल का वर्ल्ड कप 2023 में भी कमाल का प्रदर्शन रहा है। उन्होंने टीम इंडिया को कई बार मुश्किल से निकाला है और विराट के साथ साझेदारियां की हैं। उन्होंने अभी तक 6 पारियों में 79 की औसत से 237 रन बनाए हैं। 97 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था। वह विकेटकीपिंग में भी शानदार प्रदर्शन करते दिखे हैं। उन्हें दो बार टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में बेस्ट फील्डर का गोल्ड मेडल मिल चुका है।

यह भी पढ़ें:-NZ vs PAK: सचिन के नाम से हुआ था रचिन का नामकरण, अब 23 वर्षीय कीवी बल्लेबाज ने तोड़ा मास्टर ब्लास्टर का रिकॉर्ड

विज्ञापन

सेमीफाइनल में टीम इंडिया

भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। पहले सातों मैच जीतने के बाद अभी तक तो टीम को हार्दिक की कमी नहीं खली है लेकिन आगे चलकर जैसे-जैसे बल्लेबाजी का टेस्ट होगा टीम बैलेंस पर चर्चा होगी। टीम इंडिया फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। अगर टॉप पर रही भारतीय टीम तो 15 नवंबर को चौथी नंबर की टीम से उसका मुकाबला होगा। 16 नवंबर को नंबर 2 और नंबर 3 की टीम के बीच सेमीफाइनल होगा।

वीडियो में देख सकते हैं पूरी खबर विस्तार से:- 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola