World Cup 2023 Final: विश्व कप 2023 के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया और छठी बार ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम को मिली हार के बाद फैंस के साथ-साथ भारतीय सेलेब्स भी बेहद ही निराश दिखें। फाइनल मुकाबला देखने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया, जिसमें दोनों बेहद ही निराश दिखीं।
टीम इंडिया की हार के बाद उदास दिखीं अनुष्का और अथिया
विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी रविवार, 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची थीं। दोनों यहां वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले का लुत्फ उठाने और भारतीय टीम को सपोर्ट करने गई थीं। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए फाइनल मैच में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी काफी उदास दिखीं। दोनों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कोहली-राहुल भी हुए भावुक
टीम इंडिया की हार के बाद दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल और विराट कोहली भी भावुक नजर आए। कप्तान रोहित शर्मा ने भी ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद मैदान पर ही रोते नजर आए। उन्होंने इस पूरे टुर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और भारत को फाइनल में पहुंचाया। लेकिन, फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 10 विकेट खोकर 50 ओवर में महज 240 रन बनाई। इसमें सबसे ज्यादा रन वाले खिलाड़ी केएल राहुल (66) रहे।
ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर ही अपने नाम कर लिया खिताब
इस आसान स्कोर को पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 43 ओवर में ही मैच को जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दिग्गज बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने शानदार शतक लगाया।
ये भी पढ़ेंः IND vs AUS: सुनील गावस्कर ने Kohli और Rahul को ठहराया हार का जिम्मेदार, बताया कहां हो गई गलती
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। मैच का लुत्फ उठाने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित देश के कई अन्य दिग्गज नेताओं ने भी स्टेडियम पहुंचे।
संबंधित खबरें
रोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
27 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines