'स्लो विकेट बनाया और खुद...'! World Cup जीतने के बाद भी नहीं बंद हो रही पिच को लेकर AUS की बयानबाजी

IND vs AUS Pitch Controversy: फाइनल में जीत के बाद भी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अहमदाबाद की पिच को लेकर बयानबाजी बंद नहीं हो रही हैं।

World Cup 2023 Final Ahmedabad Pitch Controversy Continues Australia Media Brett Lee Remark

World Cup 2023 Final Ahmedabad Pitch Controversy Continues Australia Media Brett Lee Remark

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया। छठी बार कंगारू टीम चैंपियन बनी। लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और कुछ पूर्व दिग्गज पिच को लेकर बयानबाजी से बाज नहीं आ रही है। पिच को लेकर शुरू हुआ विवाद वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद भी जारी है। फाइनल में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के एक मीडिया प्लेटफॉर्म ने फिर से भारतीय टीम पर तंज कसते हुए पिच का मुद्दा उठाया है। हालांकि, इस मीडिया प्लेटफॉर्म ने यह पोस्ट एक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के हवाले से लिखा है।

विज्ञापन

नहीं थम रहा पिच विवाद!

फॉक्स क्रिकेट ने अपने एक पोस्ट में एक्स पर कैप्शन दिया और एक ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के हवाले से लिखा कि,’मुझे आश्चर्य है कि लो और स्लो विकेट बनाया गया जिससे उन्हें (भारत को) खुद मदद नहीं मिली।’ यह बयान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ब्रेट ली ने दिया। उन्होंने फॉक्स क्रिकेट से बात करते हुए कहा कि, वर्ल्ड कप फाइनल के लिए स्लो पिच बनाना टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत को छीन ले गया। उनका मानना है कि, पूरे वर्ल्ड कप में भारत के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में फाइनल में इस तरह की पिच से भारत को ही नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

नहीं खुश थी ऑस्ट्रेलियाई टीम!

फाइनल मुकाबले से पहले कुछ ऐसी खबरें आई थीं कि ऑस्ट्रेलियाई टीम विकेट को लेकर खुश नहीं थी। खुद कप्तान पैट कमिंस भी पिच को लेकर संशय में थे। इसके बाद उन्होंने फाइनल में टॉस जीतने के बाद ऐसा मास्टरस्ट्रोक खेला जिसने उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बना दिया। लेकिन विकेट को लेकर अभी भी चर्चा जारी है। वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में जब भारत और न्यूजीलैंड का सामना हुआ था, तब से ही यह पिच विवाद चल रहा था।

विज्ञापन

कैसे शुरू हुआ पिच विवाद?

दरअसल भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल 15 नवंबर को खेला गया था और उससे पहले ही पिच को लेकर सवाल उठ रहे थे। कहा जा रहा था कि, नॉकआउट मुकाबले फ्रेश पिच पर होते हैं, जबकि भारत और न्यूजीलैंड का मैच यूज्ड पिच पर हुआ और मैच से पहले पिच को बदला गया। सेमीफाइनल में हार के बाद न्यूजीलैंड की मीडिया ने भी इस विवाद में एंट्री कर ली। फिर धीरे-धीरे ऑस्ट्रेलिया का मीडिया भी इस विवाद में कूद पड़ा। हालांकि, आईसीसी ने साफ कर दिया था कि यह कोई विवाद नहीं है। यह ऐसे इवेंट में आमतौर पर होता है और पिच को उसकी जानकारी और सहमति से ही बदला गया था। फिर भी रोने वाले रोते रहे और इस कथित विवाद को तूल देते रहे। अभी भी फाइनल मुकाबला होने के बाद भी यह विवाद थम नहीं रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ