मिचेल मार्श ने वर्ल्ड कप खिताब का बनाया मजाक, ट्रॉफी पर रखा पैर, फैंस हुए आगबबूला

सोशल मीडिया पर मिचेल मार्श की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह ट्रॉपी के ऊपर अपने पैर रखे हुए नजर आ रहे हैं।

Mitchell Marsh India vs Australia Final ODI World Cup 2023

मार्श ने वर्ल्ड कप खिताब का बनाया मजाक. (X)

ODI World Cup 2023. ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड कप 2023 की विजेता बन चुकी है। फाइनल मुकाबले में उसकी भिड़ंत मेजबान देश भारत से हुई। यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए कंगारू टीम छठवीं बार प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम करने में कामयाब रही। टूर्नामेंट में मिली सफलता की खुशी ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों के चेहरे पर साफ तौर पर देखी गई।

विज्ञापन

हालांकि, मैच के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसकी फैंस जमकर आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, फाइनल मुकाबला जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का जश्न केवल मैदान तक ही नहीं रुका। उन्होंने ड्रेसिंग रूम में भी ट्रॉफी के साथ जीत का लुत्फ उठाया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें पैट कमिंस ने अपने इंस्टग्राम स्टोरी में भी लगाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कमिंस के इंस्टाग्राम में एक जगह मिचेल मार्श को वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखे हुए देखा जा रहा है। यही बात क्रिकेट प्रेमियों को नागवार गुजर रही है। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

फाइनल में कुछ खास करिश्मा दिखाने में नाकामयाब हुए थे मार्श:

वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में मार्श का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। वह कंगारू टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद में महज 15 रन का ही योगदान दे पाए। इस दौरान जरुर उनके बल्ले से एक चौका और एक छक्का निकला।

विज्ञापन

वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने केवल दो ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी। फाइनल मुकाबले में मार्श ने 2.50 की इकनॉमी से पांच रन खर्च किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ