World Cup 2023, Semifinal Scenario: वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की पांचवीं हार और श्रीलंका की पांचवें मैच में दूसरी जीत से सेमीफाइनल की जंग रोचक हो गई है। राउंड रॉबिन फॉर्मेट में अगर सेमीफाइनल के समीकरण की बात करें तो 12 पॉइंट्स यानी 6 जीत को मैजिकल फिगर माना जा रहा है। इंग्लिश टीम अगर अब बाकी के चार मैच भी जीतती है तो 10 तक ही पहुंच पाएगी। लेकिन क्या अभी इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है या अभी भी कोई समीकरण बाकी है?
क्या है अंतिम-4 का पूरा गणित?
अगर अंतिम-4 के गणित की बात करें तो इंग्लैंड की टीम अब अगर अपने बचे हुए चार मैच भी जीतती है तो उसके 10 अंक हो जाएंगे। उधर पाकिस्तान अगर एक मैच हारकर अपने बाकी के मैच जीतेगी तो उसके भी 10 अंक हो जाएंगे। अगर ऑस्ट्रेलिया भी आगे के मैचों में से सिर्फ दो जीतती है तो वो भी 10 अंक तक ही पहुंच पाएगी। वहीं श्रीलंका के भी अगर आगे चार में से 3 मैच जीती तो वो भी 10 अंक तक आ पाएगी।
यह भी पढ़ें:- श्रीलंका ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को रौंदा, Points Table में पाकिस्तान को नुकसान
इस केस में अगर इंग्लैंड ने बाकी के सभी मैच जीते और उसका नेट रनरेट और टीमों से बेहतर हुआ तो कुछ उम्मीदें बन सकती हैं। लेकिन यह काफी मुश्किल लग रहा है। वहीं श्रीलंका की इस जीत से अंतिम-4 की जंग रोचक हो गई है। श्रीलंका के पास अभी भी ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के साथ-साथ 12 के मैजिकल फिगर तक पहुंचने का मौका है। यानी अगर यह टीमें हारीं तो ही डिफेंडिंग चैंपियंस के लिए कुछ मौका बन पाएगा। वरना लगभग-लगभग यह टीम बाहर हो चुकी है।
पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
पॉइंट्स टेबल की बात करें तो इस हार से इंग्लैंड की टीम 9वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं श्रीलंका के अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बराबर 4 अंक हो गए हैं। इन तीनों टीमों में सबसे बेहतर नेट रनरेट श्रीलंका का है। इसलिए श्रीलंका की टीम 5वें स्थान पर आ गई है। जबकि पाकिस्तान को नुकसान हुआ और वह छठे स्थान पर खिसक गई। अफगानिस्तान की टीम सातवें स्थान पर खिसक गई। नीदरलैंड 10वें स्थान पर है और टीम इंडिया टॉप पर काबिज है।
यह भी पढ़ें:- भारतीय टीम लखनऊ पहुंची, पारंपरिक अंदाज में हुआ भव्य स्वागत, BCCI ने शेयर किया VIDEO
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
25 mins agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
30 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
55 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
1 hr agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
2 hrs agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines