World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप का 13वां संस्करण भारत में जारी है। इस वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वर्ल्ड कप 2023 में कुछ ऐसा हो गया है जो इससे पहले 31 साल में कभी नहीं था। आखिरी बार साल 1992 में ऐसा हुआ था। अब 2023 में फिर से वो कारनामा हो गया है और सभी टीमों ने मिलकर यह रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल यह रिकॉर्ड बना है पिछले मुकाबले में श्रीलंकाई टीम की नीदरलैंड के खिलाफ जीत के बाद।
31 साल बाद वर्ल्ड कप में हुआ कमाल
इस मैच से पहले तक सिर्फ श्रीलंका ऐसी टीम थी जिसका खाता नहीं खुला था। अब इस टूर्नामेंट में मौजूद सभी 10 टीमें कम से कम एक मैच जीत चुकी हैं। वनडे वर्ल्ड कप में 1992 के बाद अब ऐसा हुआ है कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीम मैच जीती हों। इससे पहले 1996 से 2019 वर्ल्ड कप तक कोई ना कोई टीम ऐसी होती थी जो मैच सभी मैच हारती थी। पर इस बार यह नहीं हुआ। इस बार सभी 10 टीमें पॉइंट्स टेबल में खाता खोल चुकी हैं।
यह भी पढ़ें:- भारत-न्यूजीलैंड के मैच पर सबसे बड़ी भविष्यवाणी, क्या टीम इंडिया खत्म करेगी 20 साल का इंतजार
1996 से 2019 तक हुआ था ऐसा
अब आपको बताते हैं कि 1996 वनडे वर्ल्ड कप से 2019 तक कौन से टूर्नामेंट में कौन सी टीम ऐसी रही जो एक भी मैच नहीं जीत पाई। 1996 में श्रीलंका चैंपियन बनी थी और नीदरलैंड ने एक भी मैच नहीं जीता था। 1999 में ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनी, स्कॉटलैंड और केन्या ने एक भी मुकाबला नहीं जीता। 2003 में नामीबिया और बांग्लादेश, 2007 में कनाडा, बरमूडा, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे, 2011 में केन्या और नीदरलैंड, फिर 2015 में यूएई और स्क्वॉटलैंड ने एक भी मैच नहीं जीते। 2019 में अफगानिस्तान का खाता नहीं खुला था।
नीदरलैंड और अफगानिस्तान ने किए उलटफेर
मौजूदा टूर्नामेंट में अफगानिस्तान और नीदरलैंड की टीमें दो बड़े उलटफेर कर चुकी हैं। नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को मात दी थी। वहीं अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था। अब श्रीलंका ने नीदरलैंड को हराकर खाता खोला। अभी तक पॉइंट्स टेबल में 20 मैचों के बाद न्यूजीलैंड सभी चार मैच जीतकर टॉप पर और भारतीय टीम भी सभी चार मैच जीतकर दूसरे स्थान पर थी।
यह भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 की पहली गेंद पर यंग को किया क्लीन बोल्ड, अनिल कुंबले को भी छोड़ दिया पीछे
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
56 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
1 hr agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
2 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines