Trent Rockets Won Womens The Hundred: वुमेंस द हंड्रेड 2026 का समापन हो गया है. ट्रेंट रॉकेट्स महिला टीम ने इस बड़े टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता. ग्रुप स्टेज में अपना दबदबा दिखाने के बाद फाइनल में भी ट्रेंट रॉकेट्स ने एकतरफा अंदाज में डॉमिनेट किया. उन्होंने निर्णायक मुकाबले में काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स टीम को हरा दिया. सनराइजर्स की महिला टीम 100 रन का लक्ष्य भी स्कोरबोर्ड पर नहीं रख सकी और ट्रेंट रॉकेट्स ने आसानी से इसका पीछा कर लिया.
ट्रेंट रॉकेट्स ने जीता वुमेंस द हंड्रेड टूर्नामेंट
लॉर्ड्स में सनराइजर्स लीड्स और ट्रेंट रॉकेट्स की महिला टीम के बीच फाइनल खेला गया. सनराइजर्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी और सिर्फ 91 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. एनाबेल सुदरलैंड ने 25 रन और कप्तान डैनी गिब्सन ने 22 रन का योगदान दिया. उन्हें छोड़कर कोई भी खिलाड़ी प्रभावित करने में सफल नहीं रहीं. किम ग्रोथ, समांथा बेट्स, चार्ली फिलिप्स और जॉर्जिया एडम्स ने 2-2 विकेट झटके.
ट्रेंट रॉकेट्स को वुमेंस द हंड्रेड का खिताब जीतने के लिए 100 गेंदों में 92 रन चाहिए थे. सोफिया डंकली और बेथ मूनी की सलामी साझेदारी ने ही मैच रॉकेट्स के पक्ष में कर दिया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े. सोफिया 41 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. नैट साइवर-ब्रंट सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गईं. हालांकि, बेथ मूनी और ऐश्ले गार्डनर ने मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया. ट्रेंट रॉकेट्स ने 54 गेंदों में ही टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: फ्री में देखें भारत-श्रीलंका गॉल टेस्ट का तीसरा दिन, जानिए कहां और कैसे ले पाएंगे LIVE एक्शन का मजा
ट्रेंट रॉकेट्स ने जीता पहला खिताब
ट्रेंट रॉकेट्स ने सनराइजर्स लीड्स को हराकर पहली बार वुमेंस द हंड्रेड का खिताब जीता. मेंस द हंड्रेड प्रतियोगिता में ट्रेंट रॉकेट्स को भले ही फाइनल में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा लेकिन वुमेंस द हंड्रेड में उनकी किस्मत चमकी. एनाबेल सुदरलैंड को अपने शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला.
ये भी पढ़ें:- The Hundred 2026: संजीव गोयनका की मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने जीता फाइनल, जोस बटलर की कप्तानी में बने चैंपियन
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines