नई दिल्ली: वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 10 फरवरी से साउथ अफ्रीका में हो रही है। इस अहम आयोजन से पहले टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। टीम इंडिया ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्मअप मैच खेला, जिसमें उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन बनाए। हालांकि शिखा पांडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को 4 ओवर में ही 10 रन के अंदर ही 3 विकेट दिला दिए, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम धीरे-धीरे आगे बढ़ती रही। 11 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 58 रन पर 5 विकेट रहा। लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया 100 रन के अंदर सिमट जाएगी, लेकिन नौवें और दसवें नंबर की बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के छक्के छुड़ा दिए।
जॉर्जिआ वेयरहैम और जेस जोनासन ने मचाया गदर
मिडल ऑर्डर ध्वस्त होने के बाद नौवें नंबर पर उतरीं जॉर्जिआ वेयरहैम और 10वें पर उतरीं जेस जोनासन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए चौके-छक्के कूट डाले। वेयरहैम ने जहां 17 गेंदों में एक चौका और 3 छक्के ठोक नाबाद 32 रन जड़े तो वहीं दूसरी ओर जोनासन ने 14 गेंदों में 4 चौके ठोक 22 रन कूट डाले। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 129 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।
और पढ़िए –IND vs AUS: ‘और सीरीज स्कोरलाइन…?’, आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया को याद दिलाई ‘नानी’
ताश के पत्तों की तरह बिखर गई टीम इंडिया
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। 16 ओवर में टीम इंडिया महज 85 रन ही बना सकी। ओपनर जेमिमा रोड्रिग्स डक पर आउट हो गईं तो वहीं शेफाली वर्मा 2 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। कप्तान स्मृति मंधाना भी डक पर लौटीं। विकेटकीपर ऋचा घोष ने महज 5 रन बनाए। हरलीन देओल 12, यास्तिका भाटिया 7, पूजा वस्त्राकर 9, शिखा पांडे 1, राधा यादव 1 और अंजलि सरवनी 11 रन बनाकर आउट हो गईं। दीप्ति शर्मा 22 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहीं। एक छोर से विकेट गिरने के बाद दीप्ति टीम को जीत नहीं दिला सकीं और भारतीय टीम ये मुकाबला 44 रनों के बड़े अंतर से हार गई।
और पढ़िए –Sarfaraz khan: ‘उन्हें दिखाऊंगा कि मैं कौन हूं…,’ सरफराज खान ने दिया बड़ा बयान
डार्सी ब्राउन ने चटकाए 4 विकेट
ऑस्ट्रेलिया की ओर से डार्सी ब्राउन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए। एश्ले गार्डनर ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट निकाले। किम गार्थ, एलिसा पेरी और जेस जोनासन को एक-एक विकेट मिला। भारत के लिए शिखा पांडे के अलावा पूजा वस्त्राकर और राधा यादव ने 2-2 विकेट लिए, जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ को एक विकेट मिला। बहरहाल, 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया की चुनौती बढ़ गई है। भारतीय टीम को इस हार को भूलकर आगे बढ़ना होगा। देखना होगा कि भारतीय टीम करोड़ों उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines