हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Women's T20 World Cup के पॉइंट्स टेबल में बजा टीम इंडिया का डंका, पाकिस्तान का बुरा हाल, ट्रॉफी की रेस हुई दिलचस्प!

Women’s T20 World Cup 2026 Points Table: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 11 मैच हो चुके हैं और हर टीम न्यूनतम एक मैच खेल चुकी है. पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया समेत कुछ टीमों का दबदबा है, वहीं पाकिस्तान का हाल बेहाल नजर आ रहा है.

विज्ञापन
पॉइंट्स टेबल का कैसा है हाल? (Image: Twitter/X Screengrab)

Women’s T20 World Cup 2026 Points Table: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती कुछ दिन काफी धमाकेदार साबित हुए हैं. इंग्लैंड में हो रहे इस बड़े टूर्नामेंट के अब तक 11 मैच हो चुके हैं. भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का टूर्नामेंट में अब तक डंका बजा है और वो दो-दो मैच जीत चुके हैं. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों का बुरा हाल रहा है और टूर्नामेंट में अब तक उन्हें एक भी जीत नहीं मिली है. ट्रॉफी की यह रेस हर एक मैच के साथ दिलचस्प होती जा रही है. आइए वुमेंस वर्ल्ड कप 2026 के दोनों ग्रुप के पॉइंट्स टेबल पर एक नजर डालते हैं.

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप A का पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट नेट रन रेट
1भारत2200+3.975
2ऑस्ट्रेलिया2200+3.875
3साउथ अफ्रीका2110-1.097
4बांग्लादेश2110-1.790
5पाकिस्तान2020-2.263
6नीदरलैंड्स2020-2.611

ये भी पढ़ें:- बीच मैदान ‘धक्का-मुक्की’ के बाद वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ सख्त एक्शन! मैच रेफरी ने लगाया भारी जुर्माना

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप B का पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट नेट रन रेट
1इंग्लैंड2200+2.763
2स्कॉटलैंड1100+2.000
3वेस्टइंडीज1100+0.118
4श्रीलंका2110-2.040
5न्यूजीलैंड2020-0.200
6आयरलैंड2020-1.492

टीम इंडिया का अगला मैच कब होगा?

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का अगला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने जा रहा है. दोनों देशों के बीच 21 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में मैच होने वाला है. टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी, वहीं साउथ अफ्रीका का लक्ष्य जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में ऊपर आना होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: ईशान किशन ने खत्म किया 1285 दिनों का सूखा, 14 चौके-7 छक्कों की मदद से जड़ा ताबड़तोड़ शतक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola