---विज्ञापन---

बीच मैदान ‘धक्का-मुक्की’ के बाद वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ सख्त एक्शन! मैच रेफरी ने लगाया भारी जुर्माना

Vaibhav Sooryavanshi: इंडिया A और श्रीलंका A के बीच 15 जून को दांबुला में मैच हुआ. इस मुकाबले के अंत में वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से तीखी बहस हुई और बात धक्का-मुक्की तक आ गई. अब वैभव समेत अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ मैच रेफरी ने कार्रवाई की है.

---विज्ञापन---

Vaibhav Sooryavanshi: ट्राई नेशन सीरीज में इंडिया A और श्रीलंका A के बीच 15 जून को दांबुला में खेला गया मैच काफी चर्चा में रहा. मैच सुपर ओवर तक गया, और वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से बहस हो गई. बात धक्का-मुक्की तक आ गई थी और इसके बाद अब वैभव समेत कुछ अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है. मैच रेफरी ने मामले की जांच करने के बाद कुछ प्लेयर्स की मैच फीस काटने का फैसला किया है. बता दें कि मैदान पर गुस्सा दिखाने का सबसे अधिक नुकसान वैभव सूर्यवंशी को हुआ है.

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ सख्त एक्शन

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया A और श्रीलंका के बीच मैच के रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने वैभव सूर्यवंशी पर 50% मैच फीस का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा उन्होंने श्रीलंका के खिलाड़ी विशेन हलम्बगे को वैभव को उकसाने का दोषी माना है और उन पर भी 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना ठोक दिया है.

---विज्ञापन---

सुपर ओवर में श्रीलंका की जीत के बाद इंडिया A के वैभव सूर्यवंशी की विरोधी टीम के खिलाड़ियों से बहस हो गई. इसी बीच विशेन के साथ वैभव की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली. खिलाड़ियों और अंपायरों ने आकर मामले को शांत कराया. अब वैभव और विशेन को अनुशासन का उल्लंघन करने के लिए सजा मिल गई है.

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: ईशान किशन ने खत्म किया 1285 दिनों का सूखा, 14 चौके-7 छक्कों की मदद से जड़ा ताबड़तोड़ शतक

---विज्ञापन---

तिलक वर्मा पर भी मैच रेफरी का एक्शन

मैच के दौरान इंडिया A के कप्तान तिलक वर्मा भी अंपायर से बहस करते हुए नजर आए थे और निरोशन डिकवेला ने भी नियमों का उल्लंघन किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों के खिलाफ भी मैच रेफरी ने सख्त कदम उठाया है. तिलक वर्मा पर 30% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है, वहीं श्रीलंकाई विकेटकीपर पर 20% मैच फीस का जुर्माना लगा है. बता दें कि इंडिया A ने अफगानिस्तान A को बड़े अंतर से हराकर ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में जगह बना ली है. अब देखना होगा कि फाइनल में उनकी भिड़ंत अफगानिस्तान से होती है या श्रीलंका से.

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा का धमाका, चोट की अटकलों पर लगाया खूबसूरत पारी से विराम!

---विज्ञापन---

First published on: Jun 18, 2026 08:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola