लगातार 2 हार के बाद पाकिस्तान T20 World Cup 2026 से होगी बाहर? जानें कैसे बन रहे ताजा समीकरण

Pakistan qualification scenario: पाकिस्तान की टीम महिला टी20 विश्व कप में लगातार खराब फॉर्म से जूझ रही है. टूर्नामेंट की शुरुआत में 2 मैचों में हार के बाद अब सेमीफाइनल की राह पाकिस्तान टीम के लिए मुश्किल हो गई है. आइए आपको भी बताते हैं कि ताजा समीकरण कैसे बन रहे हैं.

jacket (17)

Pakistan qualification scenario: पाकिस्तान की टीम को टी20 विश्व कप 2026 में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. पाक टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों फातिमा सना की कप्तानी वाली टीम को 2 विकेट से करीबी हार मिली. इससे पहले पाकिस्तान को टीम इंडिया से हार मिली थी. ऐसे में अब टीम के ऊपर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. टीम अभी तक एक भी मैच में जीत हासिल नहीं की है और अपने ग्रुप की पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर लुढ़क गई है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि टीम के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए ताजा समीकरण कैसे बन रहे हैं. 

विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए कैसे बन रहे समीकरण?

पाकिस्तान की टीम के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना मुश्किल नजर आने वाला है. सबसे पहले तो ग्रुप स्टेज में टीम को बचे हुए 3 मैचों में जीत हासिल करनी होगी. एक भी मैच में हार टीम के लिए टूर्नामेंट का बाहर का रास्ता तैयार करेगी. इसके साथ ही सिर्फ जीत ही नहीं टीम को बड़े अंतर से मुकाबला जीतने होंगे. फिलहाल टीम 2 हार के बाद -2.263 नेट रन रेट पर है. इसी के साथ पाक टीम को ये भी दुआ करनी होगी कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें कम से कम से कम एक मैच हारें ताकि पाक टीम के लिए राह तैयार हो सके. 

विज्ञापन

पाक टीम के अगले मुकाबले

पाकिस्तान की टीम का अगला मुकाबला 20 जून को बांग्लादेश के खिलाफ होना है. इस मैच में टीम को बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी. फातिमा सना की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में टीम के पास वापसी करने का मौका था लेकिन टीम को 2 विकेट से हार मिली. टीम की बल्लेबाजी इस मैच में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. फातिमा ने इस मैच में 38 मैचों में 55 रनों की पारी खेली थी तो वहीं 3 विकेट भी हासिल किए थे. यहां देखें टीम का आगे का पूरा शेड्यूल

क्रमांकप्रतिद्वंद्वी टीममैचतारीखग्रुप
1बांग्लादेश 15वां मैच20 जून 2026ग्रुप ए
2ऑस्ट्रेलिया 21वां मैच23 जून 2026ग्रुप ए
3नीदरलैंड्स 26वां मैच27 जून 2026ग्रुप ए

ये भी पढ़िए- T20 वर्ल्ड कप में 2 हार के बाद टूट गया पाकिस्तानी कप्तान का दिल, डग आउट में फूट पड़े आंसू

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ