---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

T20 वर्ल्ड कप में 2 हार के बाद टूट गया पाकिस्तानी कप्तान का दिल, डग आउट में फूट पड़े आंसू

Women T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की टीम को फातिमा सना की कप्तानी में टी20 विश्व कप में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. साउथ अफ्रीका के हाथों मिली 2 विकेट से करीबी हार के बाद कप्तान का दिल पूरी तरह से टूट गया. वो मैच के बाद रोती हुई नजर आई.

---विज्ञापन---

Women T20 World Cup 2026: इंग्लैंड में इस समय महिला टी20 विश्व कप 2026 खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने 2 शुरुआती मैचों में जीत के साथ शानदार आगाज कर दिया है लेकिन पड़ोसी टीम पाकिस्तान की हालत खराब नजर आ रही है. टीम को पहले 2 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है, जिससे अब टूर्नामेंट से बाहर होने की तलवार लटक रही है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में टीम के पास वापसी कर मैच अपने नाम करने का मौका था लेकिन टीम को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार से पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना का दिल बुरी तरह से टूट गया.

डग आउट में फूट-फूटकर रोई पाक कप्तान

पाकिस्तान के पास इस मैच में जीत हासिल करने का मौका था लेकिन टीम को करीबी हार मिली. इस हार के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के आंसू नहीं रुक पाए. वो डगआउट में बैठकर फूट-फूट कर रोती हुई नजर आईं. उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उन्होंने इस मैच में अकेले दम पर पाक टीम को जीत के इतना करीब तक पहुंचाया लेकिन बाकी सभी खिलाड़ियों के लचर प्रदर्शन ने टीम को हार की तरफ धकेल दिया.

---विज्ञापन---

फातिमा सना ने किया कप्तानी प्रदर्शन

पाकिस्तान कप्तान फातिमा सना ने इस मैच में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किया. जब एक तरफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए तब फातिमा ने 38 गेंदों में 55 रन बनाकर टीम के स्कोर को 126 रनों तक पहुंचाया. इसके बाद गेंदबाजी करते हुए भी उन्होंने 2.5 ओवरों में 16 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए. इसके बाद भी टीम को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पाक टीम का अगला मुकाबला अब बांग्लादेश के साथ 20 जून को होगा, जिसमें जीत हासिल कर टीम अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी.

ये भी पढ़िए- T20 World Cup 2026 के बीच इस टीम की पूर्व कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, बताया फ्यूचर प्लान

---विज्ञापन---

First published on: Jun 18, 2026 03:31 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola