IND W vs PAK W Weather Report: भारत और पाकिस्तान के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हाई-वोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है. 14 जून, यानी आज बर्मिंघम के एजबेस्टन में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. यह 2026 के वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का पहला मैच है. टीम इंडिया जीत के साथ शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं, लेकिन सभी के मन में यह सवाल है कि इस मैच में बारिश का दखल होगा या नहीं.
IND vs PAK मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?
AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम है. एजबेस्टन में तापमान 13 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है. अच्छी बात यह है कि दोनों टीमें बिना किसी मौसमी बाधा के पूरे 20 ओवर के मैच की उम्मीद कर सकती हैं. मैच के दौरान तापमान और बादलों को देखते हुए लग रहा है कि तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी.
ये भी पढ़ें:- क्या IND vs PAK मैच में होगा हैंडशेक? भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिया बहुत बड़ा हिंट!
कब शुरू होगा भारत-पाकिस्तान के बीच मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज का मैच इंग्लैंड में हो रहा है. भारतीय समय अनुसार यह मैच आज शाम 7 बजे शुरू होगा. फैंस इस मुकाबले का आनंद स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर ले सकते हैं और ऑनलाइन इसे जियोहॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है.
भारत और पाकिस्तान टीम का स्क्वाड
भारतीय महिला टीम का स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.
पाकिस्तान महिला टीम का स्क्वाड: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तूबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब.
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
35 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines