NZ-W vs SL-W: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में हर रोज कई मजेदार मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार की देर रात न्यूजीलैंड की महिला टीम और श्रीलंका की महिला टीम के बीच मैच खेला गया। ये मैच पूरी तरह से एकतरफा रहा और इसमें न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 102 रनों के विशाल अंतर से मात दे दी। इसी के साथ न्यूजीलैंड की टीम क्वालिफिकेशन के करीब आ गई है और उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं श्रीलंका की उम्मीदें खत्म हो गई है।
मैच का लेखा-जोखा
साउथ अफ्रीका के बौलेंड पार्क में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और आते ही गदर मचाना शुरू कर दिया। न्यूजीलैंड के बैटर्स ने शानदार शॉट्स खेले और हर गेंदबाज को कुटा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा स्कोर एमेलिया कर ने बनाया जिन्होंने 48 गेंदों पर ही 66 रन बना दिए और टीम के स्कोर को 162 रनों तक ले गई।
और पढ़िए – ‘ये विकेट मुझे सूट’…मैच के बाद 10 विकेट लेने वाले जडेजा ने दिया ये बड़ा बयान
वहीं 162 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने शुरुआत में ही विकेट गंवाना शुरू कर दिए और स्कोर का पीछा करने के चक्कर में खिलाड़ी खराब शॉट्स खेलकर आउट हो गई और इसी के साथ टीम मात्र 60 रन ही बना पाई और 102 रनों से हार गई। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से एमिलिया कर ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट झटके।
और पढ़िए – अगले 2 टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखें किन्हें मिली जगह
New Zealand Women Playing 11: बर्नडाइन बेज़ुइडेनहॉट (wk), सूजी बेट्स, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (c), मैडी ग्रीन, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहू, जेस केर, एडेन कार्सन, फ्रान जोनास
Srilanka Women Playing 11: हर्षिता समरविक्रमा, चमारी अथापथु (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, ओशादी रणसिंघे, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), नीलाक्षी डी सिल्वा, माल्शा शेहानी, कविशा दिलहारी, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसूरिया
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
11 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
8 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
9 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
10 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
10 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
10 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
11 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines