IND-W vs AUS-W: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में लीग स्टेज का दौर समाप्त हो गया है और अब सेमीफाइनल में टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का पहला मैच आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।
ये मैच साउथ अफ्रीका के केपटाउन में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार गुरुवार शाम को 6:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच को आप घर बैठे टीवी और मोबाइल दोनों पर आसानी से देख सकते हैं और इस महामुकाबले का आनंद उठा सकते हैं।
IND-W vs AUS-W Head to Head: भारत और ऑस्ट्रेलिया में कौन किसपर भारी?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 में रिकॉर्ड को देखा जाए तो इसमें ऑस्ट्रेलिया का पड़ला भारी नजर आता है। दोनों के बीच अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं। जिसमें से भारत ने सिर्फ 7 मैच जीते हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 23 मैच जीते हैं। दोनों के बीच आखिरी मैच दिसंबर 2022 में मुंबई में खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 54 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं दोनों के बीच आखिरी पांच मैचों का रिकॉर्ड देखें तो इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 4 मैच जीते हैं वहीं भारत ने सिर्फ एक ही मैच जीता है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना मुश्किल साबित हो सकता है।
और पढ़िए – ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, मैक्सवेल समेत इन धाकड़ खिलाड़ियों की वापसी
IND-W vs AUS-W Live Streaming: टीवी पर कैसे देखें लाइव ?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस सेमीफाइनल मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनल पर देख सकते हैं।
IND-W vs AUS-W Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव ?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस सेमीफाइनल मुकाबले को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – हरमनप्रीत कौर के पास सारा टेलर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
भारत महिला टीम: यस्तिका भाटिया, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह, स्मृति मंधाना, शिखा पांडे, देविका वैद्य, अंजलि सरवानी।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: मेग लैनिंग (कप्तान), एलिसा हीली (उपकप्तान), डार्सी ब्राउन, एशलेघ गार्डनर, किम गर्थ, हीथर ग्राहम, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
30 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
40 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
41 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
55 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines