IND-W vs WI-W: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में कई रोमांचक मैच हो रहे हैं और इसमें बड़े-बड़े रिकॉर्ड भी बन रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच खेला गया जिसे टीम इंडिया ने शानदार तरीके से जीतकर जीत की लय बरकरार रखी। इस जीत में जहां दीप्ति शर्मा के 3 विकेट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वहीं कप्तान हरमनप्रीत ने भी 33 रनों की शानदार पारी खेली और न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया।
3000 टी20 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन जाएंगी हरमनप्रीत कौर
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रही हैं। वे कप्तानी के साथ साथ अपनी बल्लेबाजी पर भी खास ध्यान देती है। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप में उनके पास एक नया रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचने का मौका है। दरअसल हरमनप्रीत के टी20 इंटरनेशनल में 2989 रन हो गए हैं ऐसे में वे अगर 11 और रन बना लेती हैं तो भारत की तरफ से इस फॉर्मेंट में 3000 रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी।
और पढ़िए – दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, टी-20 में 100 विकेट लेने वाली बनी पहली भारतीय महिला क्रिकेटर
हरमनप्रीत ने सोफी डिवाइन को छोड़ा पीछे
इस मैच से पहले सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिलाओं की लिस्ट में वे 2956 रनों के साथ 5वें नंबर पर थी लेकिन इस मैच में 33 रन बनाने के बाद वे 2989 रनों के साथ चौथे नंबर पर आ गई हैं और उन्होंने 2956 रन बना चुकी न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में टॉप पर न्यूजीलैंड की ही सूजी बैट्स 3683 रनों के साथ मौजूद हैं।
और पढ़िए – टीम इंडिया महज कुछ घंटे रही नंबर-1 टेस्ट टीम, अब ऑस्ट्रेलिया…ऐसा क्यों जानें ?
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, देविका वैद्य, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह।
वेस्टइंडीज : हेली मैथ्यूज (कप्तान), स्टेफिनी टेलर, शेमाइन कैंपबेल, शबिका गजनबी, चिनेले हेनरी, चेडियन नेशन, एफी फ्लेचर, शामिलिया कोनेल, रशदा विलियम्स, शकीरा सलमान और करिश्मा रामहरक।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines