WPL 2027: वुमेंस प्रीमियम लीग 2027 को लेकर अभी से हलचल शुरू हो गई है. इस टूर्नामेंट का आयोजन 14 जनवरी से शुरू होने वाला है. फाइनल मैच 9 फरवरी को खेला जाएगा. आगामी 28 अक्टूबर को कोच्चि में ऑक्शन तय किया गया है. टीमें नए खिलाड़ियों को मौका देंगी. साथ ही साथ रिलीज किए गए खिलाड़ियों की बोली भी लगेगी. उन्हें दूसरी टीमों में जाने का मौका मिलेगा. खैर ऑक्शन से पहले रिलीज किए गए और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट आ गई है. कुछ बड़े प्लेयर्स को फ्रेंचाइजी ने बाहर का रास्ता भी दिखाया है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने किन प्लेयर्स को किया रिलीज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने इस बार चार खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला किया है. लिन्से स्मिथ, ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता और गौतमी नाइक को बाहर कर दिया गया है. हैरिस को रिलीज किया जाना फ्रेंचाइजी का चौंकाने वाला कदम रहा. उन्होंने टीम के लिए बढ़िया योगदान दिया था. आरसीबी की टीम ने स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, जॉर्जिया वॉल, सायली सतघारे, प्रेमा रावत, प्रत्युषा कुमार और लॉरेन बेल को रिटेन किया है. ये सभी खिलाड़ी अगले साल भी आरसीबी के साथ बनी रहेंगी.
दिल्ली कैपिटल्स ने स्नेहा राणा को किया रिलीज
दिल्ली कैपिटल्स ने भी बड़ा कदम उठाते हुए छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है. एलाना किंग, एडला सृजना, लिजेल ली, प्रगति सिंह, स्नेहा राणा और तानिया भाटिया फ्रेंचाइजी से बाहर हो गई हैं. स्नेहा राणा ने दिल्ली के लिए अच्छा परफॉर्म किया था. उन्हें टीम में अब नहीं रखा गया है. दिल्ली ने शेफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, चिनेल हेनरी, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, लौरा वोल्वार्ड्ट, लकी हैमिल्टन, ममता मदिवाला, मरिज़ाने काप, मिन्नू मनी, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा और निकी प्रसाद को टीम में बरकरार रखा है.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026 में गोल्ड मेडल मैच में हो सकती है भारत-पाक की टक्कर, जानिए क्या है समीकरण
गुजरात जायंट्स ने भी रिलीज किए खिलाड़ी
गुजरात जायंट्स ने अपने चार खिलाड़ियों को रिलीज किया है. अगले साल डैनी व्याट-हॉज, आयुषी सोनी, तितास साधु और शिवानी सिंह गुजरात की टीम में नज़र नहीं आएंगी. गुजरात ने यास्तिका भाटिया, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, रेणुका सिंह, जॉर्जिया वेयरहैम, हैप्पी कुमारी, जिंतीमनी कलिता, कनिका अहुजा, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, किम गार्थ, राजेश्वरी गायकवाड़ और सोफी डिवाइन को रिटेन किया है.
यूपी वॉरियर्स ने 6 खिलाड़ी किए बाहर
यूपी वारियर्स ने किरण नवगिरे, आशा शोभना, श्वेता सहरावत, डिएंड्रा डॉटिन, एमी जोन्स और क्लोट्रायोन को बाहर का रास्ता दिखाया है. यूपी ने शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, सोफी एक्लेस्टोन, क्रान्ति गौड़, मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड, प्रतिका रावल, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख और तारा नॉरिस को टीम में बरकरार रखा है.
मुंबई इंडियंस ने भी उठाया बड़ा कदम
मुंबई इंडियंस ने दो बार वुमेंस प्रीमियर लीग अपने नाम किया है. फ्रेंचाइजी ने इस बार त्रिवेणी वशिष्ठ, जी कमलिनी, मिल्ली इलिंगवर्थ, क्रांति रेड्डी, पूनम खेमनार और सैका इशाक को रिलीज किया है. मुंबई ने हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हेली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, निकोला केरी, वैष्णवी शर्मा, राहिला फिरदौस, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता और शबनिम इस्माइल को रिटेन किया है.
ये भी पढ़ें: World Cup 2027 के शेड्यूल पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब हो सकता है ऑफिशियल ऐलान
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines