WPL 2023 RCB vs UP: मुंबई में खेले जा रहे वुमेंस प्रीमियर लीग में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच ब्रबोर्न स्टेडियम में शाम को 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच को आसानी से मोबाइल और टीवी पर देखा जा सकता है।
इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी भारतीय टीम की स्टार स्मृति मंधाना कर रही हैं। वहीं यूपी वॉरियर्स की कमान ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ खिलाड़ी एलिसा हिली के पास मौजूद हैं। ये मैच आरसीबी के लिए जीतना बेहद जरूरी है क्योंकि अगर वह इसे हार जाती है तो उसके लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कम हो सकती है।
और पढ़िए – WPL 2023 RCB vs UP: पहली जीत दर्ज करने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ उतरेगी स्मृति मंधाना की टीम, यहां देखें लाइव
पहली जीत दर्ज करने उतरेगी आरसीबी
स्मृति मंधाना के नेतृत्व में बैंगलोर ने 3 मुकाबले खेले हैं और सभी में उन्हें हार मिली है। अंकतालिका में भी वे आखिरी स्थान पर हैं ऐसे में वे इसे जरूर जीतना चाहेगी। बैंगलोर को WPL शुरू होने से पहले सबसे संतुलित और मजबूत टीम माना जा रहा था, लेकिन लगातार 3 हार ने उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया है।स्मृति, एलिस पेरी, सोफी डिवाइन और रेणुका सिंह के रूप में टीम के पास बड़ी मैच विनर हैं, लेकिन टीम जीत नहीं पा रही है।
RCB W vs UP W Live Streaming: टीवी पर ऐसे देखें लाइव
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देखा जा सकता है।
RCB W vs UP W Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले जाने वाले मैच को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
और पढ़िए – PSL 2023: जो बाबर आजम न कर सके, वो फखर जमां ने कर दिखाया
यूपी वॉरियर्स स्क्वॉड: एलिसा हीली (w/c), श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, शबनीम इस्माइल, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, ग्रेस हैरिस, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव , पार्शवी चोपड़ा, सोप्पाधंडी यशश्री
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम: स्मृति मंधाना (c), सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (w), हीथर नाइट, कनिका आहूजा, पूनम खेमनार, श्रेयंका पाटिल, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह, प्रीति बोस, दिशा कसाट, एरिन बर्न्स, कोमल जंजाद, इंद्राणी रॉय, सहाना पवार, आशा शोभना, डेन वैन नीकेर्क
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines