Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
WPL 2023 RCB vs GG: मुंबई में खेले जा रहे वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला गया। ये मैच काफी रोमांचक था और इसे गुजरात जायंट्स ने 11 रन को छोटे से अंतर से जीत लिया।
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जांयट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम सोफी डिवाइन की दमदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी। ये रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की लगातार तीसरी हार थी और वह अभी तक प्वाइंट्स टेबल में खाता नहीं खोल पाई है। वहीं दूसरी ओर गुजरात जायंट्स ने पहली जीत दर्ज कर ली है।
मैच में पहले ल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स को मेघना के रूप में पहला झटका लगा। वह 8 रन ही बना सकीं। इसके बाद सोफिया डंकली ने सिर्फ 18 गेंदों में फिफ्टी ठोककर गुजरात के स्कोर को पावरप्ले में 64 रन पर पहुंचा दिया। सोफिया ने इस टूर्नामेंट की सबसे तेज फिफ्टी भी जड़ दी है। वहीं उनके अलावा हरलीन दियोल ने भी 67 रन बनाए और टीम के स्कोर को 201 तक ले गईं।
202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत अच्छी रही। मंधाना और डिवाइन के बीच पहले विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी हुई। हालांकि मंधाना के आउट होने के बाद सोफी डिवाइन अकेली पड़ गई उन्होंने 68 रनों की पारी खेली लेकिन किसी ने भी उनका शानदार साथ नहीं दिया और टीम 20 ओवर में सिर्फ 190 रन ही बना पाई।
गुजरात जायंट्स प्लेइंग 11: सब्बिनेनी मेघना, सोफिया डंकले, हार्लेन देओल, एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा (WK), एशले गार्डनर, दयालन हेमलाथा, स्नेह राणा (C), किम गर्थ, मानसी जोशी, तनुजा कानवार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग 11: स्मृति मधाना (c), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, हीथर नाइट, रिचा घोष (WK), पूनम खमनार, कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, मेगन शुट्ट, रेनुका ठाकुर सिंह, प्रीति बोस
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।