WPL 2023, MI vs UP: मुंबई में खेला जा रहा वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 अब अपने अंत की ओर बढ़ रहा है और आज मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। ये मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे होगी और इसे आसानी से घर बैठे देखा जा सकता है।
दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो वाला मैच है। इस मैच की विजेता टीम का सामना फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दिल्ली की टीम पहले ही फाइनल में क्वालिफाई कर चुकी है। मुंबई ने इस लीग के शुरुआती पांच मुकाबले जीते थे, लेकिन आखिरी तीन में से दो मैच हारकर यह टीम सीधे फाइनल में जगह बनाने से चूक गई। वहीं, यूपी ने खराब प्रदर्शन से उबरते हुए तीसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में जगह बनाई।
और पढ़िए – AFG vs PAK 1st T20 Live Streaming: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 भारत में ऐसे देखें लाइव
WPL 2023 MI vs UP: कब शुरू होगा मुकाबला?
मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स की महिला टीमों के बीच खेला जाने वाला एलिमिनेटर मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। वहीं मैच से आधा घंटा पहले यानी 7 बजे टॉस होगा।
WPL 2023 MI vs UP Live Streaming: टीवी पर कैसे देख सकेंगे लाइव ?
मुंबई इडियंस और यूपी वारियर्स की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले एलिमिनेटर मैच का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के चैनल्स पर देखा जा सकता है।
WPL 2023 MI vs UP Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव ?
मुंबई इडियंस और यूपी वारियर्स की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले एलिमिनेटर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में मोबाइल पर जियो सिनेमा एप पर देखी जा सकती है।
दोनों टीमों के स्कवॉड
मुंबई इंडियंस की महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रियंका बाला, यास्तिका भाटिया, नीलम बिष्ट, हीथर ग्राहम, धारा गुज्जर, सायका इशाक, जिंतिमनी कलिता, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, अमेलिया केर, हेली मैथ्यूज, नैट सिवर ब्रंट, च्लोए ट्रायॉन, पूजा वस्त्रकर, इस्सी वोंग, सोनम यादव।
यूपी वारियर्स की महिला टीम: एलिसा हीली (कप्तान), अंजलि सरवानी, लॉरेन बेल, पार्श्वी चोपड़ा, सोफी एक्लस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, ग्रेस हैरिस, शबनीम इस्माइल, ताहलिया मैक्ग्रा, किरण नवगिरे, श्वेता सेहरावत, दीप्ति शर्मा, शिवाली शिंदे, सिमरन शेख, देविका वैद्य, सोप्पाधंडी यशश्री।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
24 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines